Saturday, September 7, 2019

आयुष्‍मान खुराना और करीना कपूर खान की क्‍यूट क्लिप हुई वायरल, आपने देखी क्‍या?

बॉलिवुड में ऐक्‍टर आयुष्‍मान खुराना को उनकी अलग-अलग तरह की फिल्‍में करने के लिए जाना जाता है। उनकी भूमिकाएं लोगों को खासी पसंद आती हैं। लेकिन अब आयुष्‍मान आने वाली फिल्‍म ' ड्रीम गर्ल' में बिल्‍कुल अलग ही अंदाज में यानी कि फीमेल कैरक्टर निभाते दिखाई देंगे, जिसका नाम पूजा है। उनकी यह फिल्‍म 13 सितंबर को आ रही है। हाल ही में जब वह अपनी फिल्‍म के प्रमोशन के लिए पहुंचे तो करीना कपूर खान ने उनकी तारीफ भी अलहदा अंदाज में की। इसकी विडियो क्लिप जब फिल्‍म की प्रड्यूसर एकता कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की तो तमाम लाइक्‍स के साथ ही सभी ने आयुष्‍मान की फिल्‍म को देखने की बेसब्री भी जताई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुता‍बिक हाल ही में आयुष्‍मान खुराना अपनी आने वाली फिल्‍म 'ड्रीम गर्ल' की प्रमोशन के लिए एक रिऐलिटी शो में पहुंचे। जहां पर करीना कपूर खान बतौर जज मौजूद थीं। उन्‍होंने आयुष्‍मान खुराना और फिल्‍म की ऐक्‍ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ एक प्‍यारा सा विडियो भी शूट किया। इसे एकता कपूर ने अपने सोशल साइट पर शेयर किया। देखते ही देखते विडियो खूब वायरल हो गया। इस विडियो में करीना कपूर खान 'मैं हूं पू और ये है पूजा, 13 को ये होगी तेरी' कहती हुई नजर आ रही हैं। इस विडियो क्लिप को एकता ने 'यहां तक कि पू ने भी पूजा को पसंद किया सच्‍ची? स्‍मूची' के साथ शेयर किया है। इसे अब तक कईयों ने लाइक्‍स और रीट्विट किया है। बता दें कि 'ड्रीम गर्ल' का निर्देशन राज शांडिल्‍य ने किया है जो कि इस फिल्‍म से डायरेक्‍शन की फील्‍ड में अपना डेब्‍यू कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ' शुभ मंगल ज्‍यादा सावधान' और सुजीत सरकार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। यह कॉमिडी ड्रामा अगले साल रिलीज होगी। वहीं करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ' गुड न्‍यूज' में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्‍म 'तख्‍त' में भी नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LEdEXE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment