ऋचा चड्ढा और अली फजल भले ही अपने रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा बात न करें लेकिन सबको पता है कि वक्त के साथ उनका प्यार गहराता जा रहा है। इंडस्ट्री में जहां इतने दिल टूटने की खबरें आ रही हैं, ऋचा ने अली के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में The Love Laugh Live Show के एक एपिसोड के दौरान बताया। ऋचा ने बताया कि दोनों के बीच समानताओं और एक-दूसरे से प्रैंक करने के बीच कैसे अली उनके लिए पर्फेक्ट बॉयफ्रेंड हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को दोनों टीवी पर काफी डिप्रेसिंग फिल्म देख रहे थे। वह बताती हैं, 'मैं एक ऐक्ट्रेस हूं तो मैं रोती जा रही थी और कह रही थी कि जिंदगी बेकार है। मैंने सफेद लंबी वाइट ड्रेस पहन रखी थी। वह फिल्म देख रहे थे और मैंने उनसे कहा कि मैं आती हूं और किचन की तरफ चली गई। मैंने कई सारी प्लेटें फेंक दीं और सूइसाइड का नाटक किया। मैंने खुद को चाकू मारा और नकली खून लगा लिया।' ऋचा बताती हैं कि यह देखकर अली एकदम डर गए थे। दो मिनट का यह डर उनके लिए पर्फेक्ट अप्रैल फूल डे प्रैंक बन गया।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2HRQ74e
via IFTTT
No comments:
Post a Comment