Tuesday, September 3, 2019

'छिछोरे' : श्रद्धा कपूर ने शेयर किया फिल्म का फनी प्रोमो

डायरेक्टर नितेश तिवारी की सुशांत सिंह राजपूत और स्टारर फिल्म 'छिछोरे' 6 सितंबर को रिलीज को होने वाली है। यह फिल्म कॉमिडी फिल्म कॉलेज के एक स्टूडेंट ग्रुप के हॉस्टल लाइफ के आसपास घूमती है। फिल्म का ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म के गाने और प्रोमो कॉलेज लाइफ की यादों को ताजा करते हैं। वहीं, जब से फिल्म का ट्रेलर सामने आया, तब से फिल्ममेकर प्रोमो के जरिए फिल्म के किरदार को सामने ला रहे है। अब श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फिल्म का प्रोमो शेयर किया है। इस विडियो को शेयर करके उन्होंने कैप्शन लिखा, 'थोडा सा हीरो टाइप का, थोडा सा स्वीट टाइप का पर अनी था पूरा छिछोरे टाइप का! # छिछोरे।' इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के अलावा वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे और नलनीश नील महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MRK7wq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment