Tuesday, September 10, 2019

मुंबई आने के बाद सीखा फैशन, पहली बार रिप्ड जीन्स भी शादी के बाद पहनी: मीरा राजपूत

शाहिद कपूर और बॉलिवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को 4 साल हो चुके हैं और अब दोनों एक बेटी और एक बेटे के पैरंट्स हैं। इवेंट्स और फैशनशोज में मीरा अकसर के साथ नजर आती हैं। अब एक इंटरव्यू में दोनों अपने रिश्ते की शुरूआत के बारे में बताया है। एक फैशन मैगजीन से बात करते हुए शाहिद ने बताया कि मीरा से पहली बार मिलने पर उनके दिमाग में क्या चल रहा था। उन्होंने बताया कि दोनों एक रूम में बड़े से सोफा पर बैठे थे और आसपास कोई नहीं था। उन्हें लग रहा था कि क्या वे 15 मिनट भी इस तरह बैठ पाएंगे। इसके आगे मीरा ने कहा कि वह ज्यादा फिल्में नहीं देखतीं। यह एक तरह से अच्छा भी था क्योंकि शाहिद के बारे में उन्होंने उस बातचीत के दौरान जाना, न कि वह पहले से क्या जानती थीं। शाहिद ने आगे बताया कि दोनों एक सोफे पर बैठकर उड़ता पंजाब देख रहे थे। इंटरवल में मीरा उनसे 5 फीट दूर खिसक गईं। उन्होंने उनकी तरफ देखा और पूछा, 'आप ये नहीं हो न? क्या यह आदमी आपके अंदर है? अभी बता दीजिए, क्योंकि अभी भी वापस जाने का विकल्प है।' शाहिद कपूर से शादी के बाद मीरा दिल्ली से मुंबई आ गईं। मुंबई आने का उनके फैशन सेंस पर क्या असर पड़ा, इसपर मीरा ने कहा कि उन्होंने स्टाइल मुंबई में ही सीखा है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद ही उन्होंने पहली बार रिप्ड जीन्स पहनी थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/305LTMF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment