Tuesday, September 10, 2019

गजब हसीन नजर आ रहीं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में Ananya Panday

अनन्या पांडे बहुत जल्द 'पति पत्नी और वो' की रीमेक में नजर आएंगी। वैसे, अनन्या की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' जब रिलीज़ भी नहीं हुई थी, उससे पहले ही उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली थी। टैलंटेड अनन्या अपने लुक और चार्म को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल अनन्या अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें अनन्या लाजवाब दिख रही हैं। अनन्या ने इस तस्वीर में अपनी एक हाथ में फूल ले रखा है, जिसके एक आंख छिपा रखी है। ब्लू आईशैडो और गीले बालों में एकदम कातिलाना दिख रही हैं अनन्या। वह इतनी ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं, जिससे नजरें हटाना काफी मुश्किल है। इससे पहले अनन्या ने एक ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर पोस्ट की थी और इस तस्वीर में भी वह उतनी ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। पिछले दिनों अनन्या कार्ति आर्यन के साथ लखनऊ में 'पति पत्नी और वो' के रीमेक की शूटिंग में व्यस्त थीं। हालांकि, लखनऊ का शूटिंग शेड्यूल खत्म हो चुका है और टीम मुंबई वापस लौट चुकी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2N65Y3r
via IFTTT

No comments:

Post a Comment