नैशनल अवॉर्ड जीत चुके ऐक्टर की अगली फिल्म '' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। अब फिल्म का एक और रोमांटिक सॉन्ग 'इक मुलाकात' रिलीज कर दिया गया है। गाने के विडियो में आयुष्मान खुराना और काफी रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के डांस वाले गानों के बाद अब यह सुरीला गाना रिलीज किया गया है जो आपको जरूर पसंद आएगा। गाने को अल्तमश फरीदी और पलक मुच्छल ने अपनी अवाज़ दी है। गाने को लिखा है शब्बीर अहमद ने जबकि मीत ब्रदर्स ने इसका म्यूजिक दिया है। बता दें कि इससे पहले इस फिल्म के 'धगाला लागली', 'दिल दा टेलिफोन' और 'राधे-राधे' गाने रिलीज हो चुके हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया है। फिल्म में आयुष्मान और नुसरत के अलावा अन्नू कपूर, विजय राज, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा, राज भंसाली जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है और यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म को एकता कपूर और आशीष सिंह ने प्रड्यूस किया है और यह 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MTpobO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment