ऐक्ट्रेस आज (7 सितंबर) को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जहां उन्हें हर कोई विश कर रहा है, आज के दिन उन्हें किसी खास ने प्यार भेजा है। अपने इंस्टाग्राम हैडल पर राधिका ने अपने फैंस के साथ एक विडियो शेयर किया है जहां वह अपने फर वाले दोस्त के साथ दिखाई दे रही हैं। विडियो में उनका पेट उन्हें लिक कर रहा है और किस कर रहा है। उन्होंने विडियो के साथ कैप्शन दिया है, जन्मदिन की सुबह का प्यार। वहीं वर्क फ्रंट पर बात करें तो राधिका आने वाली फिल्म रात अकेली है में दिखाई देंगी। इसमें उनके कोस्टार नवाजुद्दीन सिद्धीकी होंगे। टीम ने हाल ही में शूटिंग खत्म की है। हन त्रेहान के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म क्राइम थ्रिलर है। इसमें श्वेता त्रिपाठी शर्मा भी नजर आएंगी। इससे पहले राधिका आप्टे श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन में दिखाई दी थीं। इसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना औऱ तबू लीड रोल में थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZHI05e
via IFTTT
No comments:
Post a Comment