बॉलिवुड के भाईजान के फैन्स बेसब्री से उनकी आने वाली फिल्म '' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हाल में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि जब अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म 'इंशाअल्लाह' रुक गई तो 'दबंग 3' की रिलीज डेट बढ़ाकर दिसंबर 2019 से ईद 2020 कर दी गई है। हालांकि अब इस पर एक कन्फर्म खबर आ गई है। हमारे सहयोगी अखबार बॉम्बे टाइम्स से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में फिल्म की हिरोइन ने कहा है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे नहीं बढ़ाई गई है और यह अपने तय समय दिसंबर 2019 में ही रिलीज होगी। सोनाक्षी ने यह भी कहा कि उन्हें एक बार फिर डायरेक्टर प्रभुदेवा के साथ काम करते हुए काफी मजा आ रहा है। उन्होंने कहा कि 'दबंग' सीरीज में काम करना घर वापसी के जैसा है। सोनाक्षी ने कहा, 'दबंग मेरी पहली फिल्म थी और इसमें काम करने की फीलिंग मैं नहीं बता सकती।' जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म दिसंबर में ही रिलीज होगी तो उन्होंने इसे कन्फर्म किया है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की इस साल लगातार फिल्में रिलीज हो रही हैं। 'कलंक' और 'खानदानी शफाखाना' के बाद हाल में उनकी फिल्म 'मिशन मंगल' रिलीज हुई थी। सोनाक्षी इस बात से खुश हैं कि उन्हें लगातार बेहतरीन फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LCOlVT
via IFTTT
No comments:
Post a Comment