from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34SVLPH
via IFTTT
बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं। शाहरुख की सुपरहिट फिल्मों की लंबी लिस्ट है। हालांकि उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में करने से मना भी कर दिया था जो बाद में बेहद सुपरहिट और पॉप्युलर साबित हुईं। शाहरुख अगर इन फिल्मों को कर लेते तो उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट और लंबी हो जाती। आइए, जानते हैं किन सुपरहिट फिल्मों के लिए शाहरुख खान थे पहली पसंद।
बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं। शाहरुख की सुपरहिट फिल्मों की लंबी लिस्ट है। हालांकि उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में करने से मना भी कर दिया था जो बाद में बेहद सुपरहिट और पॉप्युलर साबित हुईं। शाहरुख अगर इन फिल्मों को कर लेते तो उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट और लंबी हो जाती। आइए, जानते हैं किन सुपरहिट फिल्मों के लिए शाहरुख खान थे पहली पसंद।

संजय दत्त की इस सुपरहिट फिल्म के लिए प्रड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी शाहरुख खान को लेना चाहते थे। सर्किट के रोल के लिए भी उन्होंने विवेक ओबेरॉय का चुनाव किया था। हालांकि शाहरुख को मुन्ना का किरदार कुछ पसंद नहीं आया और उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया। बाद में यह फिल्म संजय दत्त और अरशद वारसी को मिली और सुपरहिट साबित हुई।

शाहरुख खान ने संजय लीला भंसाली के साथ 'देवदास' जैसी सुपरहिट फिल्म की थी। फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी के निगेटिव रोल के लिए पहले वह शाहरुख खान के पास गए थे। हालांकि शाहरुख विलन का यह किरदार नहीं निभाना चाहते थे। उसके बाद यह यादगार रोल रणवीर सिंह को मिल गया।

विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी एक बार फिर अपनी फिल्म 3 इडियट्स के लिए शाहरुख खान के पास पहुंचे थे। बताया जाता है कि उस समय शाहरुख के पास डेट्स नहीं थीं। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि उन्हें लीड रोल नहीं बल्कि माधवन वाला किरदार ऑफर किया गया था। बाद में यह एक ऐसी फिल्म बनी जिसे हमेशा याद किया जाएगा।

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' अपने समय की बेहद सुपरहिट फिल्म थी। उन्होंने पहले यह फिल्म शाहरुख खान को ऑफर की थी लेकिन शाहरुख शायद खुद को फिल्म में धोती में नहीं देखना चाहते थे और उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने 'देवदास' में धोती पहनी थी और आशुतोष गोवारिकर ने भी 'स्वदेस' के एक सीन में शाहरुख को धोती पहना ही दी थी।
कंगना रनोट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को सलाखों के पीछे भिजवाने की धमकी दी है। उन्होंने राठी का नाम लिए बगैर पत्रकार और फिल्ममेकर एरे कैथेर के एक ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा है, "हाहा..बहुत खूब एरे। वाकई इस बेवकूफ को फर्जी वीडियो बनाने के लिए पैसे मिलते हैं। मैं बीएमसी के नोटिस का झूठ फैलाने के आरोप में उसे जेल भेज सकती हूं, जिसके लिए उसे 60 लाख रुपए दिए गए। बिना सरकार के सपोर्ट या पैसे के क्यों कोई लीगल मैटर्स में खुलकर झूठ बोलेगा।"
कहां से शुरू हुआ राठी का यह विवाद
पत्रकार और फिल्ममेकर एरे कैथेर ने आरोप लगाया था कि सुशांत केस में उनके परिवार की भूमिका को बेनकाब करने के लिए बड़े यूट्यूबर को 65 लाख रुपए दिए गए हैं। पहले इसी यूट्यूबर को कंगना रनोट और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ वीडियो बनाने के लिए हायर किया गया था।
##सफाई देने के बाद फंस गए ध्रुव राठी
एरे कैथेर ने अपने ट्वीट में ध्रुव राठी का नाम नहीं लिया था। फिर भी उन्होंने इस पर सफाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, "मेरे बारे में यह क्या बकवास न्यूज चल रही है? पहली बात तो यह कि मुझे कंगना का वीडियो बनाने के लिए किसी ने पैसे नहीं दिए। दूसरी बात मैं सुशांत सिंह राजपूत पर कोई वीडियो बनाने की प्लानिंग नहीं कर रहा हूं। और तीसरी बात कि काश प्रति वीडियो मेरी फीस 30 लाख रुपए हो, मैं कितना अमीर हो जाऊंगा।"
##एरे ने दिया राठी के ट्वीट का जवाब
राठी के ट्वीट पर एरे ने जवाब देते हुए लिखा था, "पहली बात, मैंने किसी का नाम नहीं लिया। अगर तुम्हे लगता है कि यह तुम हो तो तुम्हारा स्वागत है। दूसरी बात तुम्हारी फीस और सौदों के बारे में, निश्चित तौर पर मैं इस बारे में बात करूंगा, लेकिन फिलहाल मेरा फोकस नहीं है। इसलिए इंतजार करिए। मुझे इस बात की खुशी है कि आपने वीडियो हटा दिया या आपकी कोई प्लानिंग नहीं है, इसका जवाब आपने खुद दिया।"
##
शाहरुख खान का दिल्ली से गहरा नाता है। 2 नवंबर, 1965 को यहीं हुआ जन्म हुआ और इसके बाद यहीं उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई। शाहरुख को प्यार भी दिल्ली की पंजाबी लड़की गौरी से हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली। 2016 में शाहरुख ने दिल्ली में रहते हुए उनके साथ हुई एक रोचक घटना का जिक्र द कपिल शर्मा शो में किया था।
गुंडों ने कर दी थी पिटाई

शाहरुख ने बताया था कि बदमाश लड़कों के एक ग्रुप ने एक लड़की को गर्लफ्रेंड कहने पर उनकी पिटाई कर दी थी। शाहरुख ने कहा था, ''मैं ग्रीन पार्क में था। मैंने एक गर्लफ्रेंड बनाई थी नई नई। गर्लफ्रेंड क्या थी। दिल्ली वाले जैसे बोलते हैं गर्लफ्रेंड। कुछ नहीं थी , ऐसे ही साथ मैं घूम रही थी बेचारी लड़की। जब हम साथ में घूम रहे थे तो कुछ गुंडे टाइप लड़कों के ग्रुप ने मुझे पकड़ लिया। एक लड़के ने मेरे को रोक लिया, बोला कि 'यह कौन है'? मैं थोड़ा सेंट कोलंबस स्कूल का था, मैंने अंग्रेजी में कहा-‘She’s my girlfriend’(मेरी गर्लफ्रेंड है)। उसने कहा, गर्लफ्रेंड नहीं है, तेरी भाभी है।''
दिल्ली में बीवी को कहते हैं भाभी

शाहरुख ने जोर देकर बार-बार कहा कि वो लड़की उनकी गर्लफ्रेंड है लेकिन वो लड़का नहीं माना। शाहरुख ने शो में आगे कहा, ''गर्लफ्रेंड का फ्रेंड खत्म नहीं हुआ कि लड़कों ने मुझे कूट-कूट के मारा। एक के हाथ में ना कुल्हड़ था, कुल्हड़ दे के मारा मेरे मुंह पे। अब यह जमाना आ गया है कि मैं बीवी के साथ भी दिल्ली में निकलता हूं और कोई पूछता है ये कौन हैं तो मैं कहता हूं मेरी भाभी है।''
1991 में हुई थी शादी

शाहरुख और गौरी ने 1991 में शादी की थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की 29वीं वेडिंग एनिवर्सरी मनाई है। दोनों के तीन बच्चे हैं जिनके नाम आर्यन, सुहाना और अबराम हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख की पिछली फिल्म 'जीरो' थी जो कि 2018 में रिलीज हुई थी। अब जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
पायल घोष ने उन लोगों पर जमकर निशाना साधा है, जो उनके रेप केस में अनुराग कश्यप का बचाव कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने ताजा ट्वीट में लिखा है, "जो लोग अनुराग कश्यप को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे उन्होंने अपनी मां, बहन, पत्नी और बेटी को इसी धंधे में उतार दिया है और उसे लगता है कि यह बॉलीवुड में कॉमन है।"
एक यूजर के ट्वीट के बाद दिया यह रिएक्शन
विवेक तिवारी नाम के एक ट्विटर यूजर ने पायल घोष के दो साल पुराने ट्वीट का स्क्रीन शॉट शेयर कर उन्हें निशाने पर लिया था। तिवारी ने अपने ट्वीट में लिखा था, "वह ट्वीट, जिसे पायल घोष ने आसानी से डिलीट कर दिया।" पायल ने दो साल पहले अपने ट्वीट में लिखा था, "यहां कोई किसी का रेप नहीं करता। वे आप पर चांस मारने की कोशिश करते हैं। अगर आप असहज हैं तो पीछे हट जाइए। इतना ड्रामा करने की जरूरत नहीं है।"
## ##पायल का अनुराग पर रेप का आरोप
22 सितंबर को पायल घोष ने अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। उनका आरोप है कि अनुराग ने 2013 में वर्सोवा में करी रोड की एक लोकेशन पर उनका रेप किया था। 8 अक्टूबर को इस मामले में अनुराग कश्यप से करीब 8 घंटे पूछताछ हुई थी, जिसमें उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया था। उन्होंने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया था।
अनुराग कश्यप लीगल एक्शन लेंगे
रिपोर्ट्स की मानें तो अनुराग कश्यप पायल घोष के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि वे अब तक अपनी बेगुनाही के सबूत जुटा रहे थे, जिसमें उन्हें कामयाबी हासिल हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगर पायल अपने आरोपों को साबित करने में असफल रहती हैं तो उनकी मुश्किल बढ़ सकती है।
घर से ड्रग्स बरामद होने के बाद से गायब चल रही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की टैलेंट मैंनेजर करिश्मा प्रकाश पर शिकंजा कसने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अब उनकी मां मिताक्षरा पुरोहित को समन भेजा है। करिश्मा की मां गोरेगांव में रहती हैं। दो बार समन भेजने के बावजूद करिश्मा जब हाजिर नहीं हुईं तो गुरुवार को उनके खिलाफ एनसीबी ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (NDPS) अधिनियम के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पिछले मंगलवार उनके घर से 1.8 ग्राम प्रतिबंधित ड्रग्स की बरामद हुई थी। इसके बाद एनसीबी ने समन करके करिश्मा को पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया था। पूरे दिन एनसीबी के अधिकारी उनका इंतजार करते रहे। लेकिन वह हाजिर नहीं हुई। जिसके बाद शनिवार को करिश्मा प्रकाश की ओर से गिरफ्तारी से बचने के लिए एनडीपीएस कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गई।
क्वान के कुछ अधिकारियों को भी एनसीबी ने किया तलब
एनसीबी ने करिश्मा की मां के अलावा क्वान टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के कुछ अधिकारियों को भी तलब किया है। करिश्मा इसी कंपनी के लिए काम करती हैं। यह कंपनी कई बड़े एक्टर्स के एंडोर्समेंट से लेकर फिल्मों तक का प्रोफेशनल काम मैनेज करती है। रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की मैंनेजर जया साहा भी इसी कंपनी से ही थीं। जाया साहा से एनसीबी समेत कई जांच एजेंसीज पूछताछ कर चुकी है।
घर से बरामद हुई सीबीडी ऑइल की तीन शीशियां
हालांकि, करिश्मा के घर से बरामद ड्रग्स बहुत छोटी मात्रा में है, लेकिन इसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। NCB सूत्रों के मुताबिक, करिश्मा के इस घर से सीबीडी ऑइल की तीन शीशियां भी जब्त किया गया है। आरोप सिद्ध होने पर उन्हें एक साल सश्रम कारावास या 10,000 रुपए तक का जुर्माना, या दोनों हो सकता है।
रेड के दौरान घर पर नहीं थीं करिश्मा
NCB ने करिश्मा के घर मंगलवार को छापा मारा था, वहां कुछ मात्रा में ड्रग्स मिली थी। हालांकि, इस कार्रवाई के वक्त करिश्मा घर पर नहीं थीं। इसलिए, NCB ने उनके घर के बाहर समन चिपका दिया। जांच में सामने आया है कि करिश्मा ड्रग्स पैडलर्स से लगातार कॉन्टैक्ट में थीं। करिश्मा के जिस घर पर कार्रवाई हुई वो उनका दूसरा घर है। बताया जा रहा है वे यहां आती रहती हैं। हालांकि, उनके वकील ने इस बात का खंडन किया है कि वे यहां रहती हैं।
NCB इससे पहले भी करिश्मा से 2 बार पूछताछ कर चुकी है। एक बार दीपिका पादुकोण के सामने बैठाकर करिश्मा से पूछताछ की गई थी।
दीपिका और करिश्मा की ड्रग्स चैट सामने आई थी
पिछले महीने दीपिका और करिश्मा के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत सामने आई थी। 28 अक्टूबर 2017 की चैट में दीपिका ने दीपिका ने ‘hash’ और ‘weed’ शब्दों का इस्तेमाल किया था। कयास लगाए जा रहे हैं hash शब्द हशीश के लिए और weed गांजे के लिए इस्तेमाल किया गया।
दीपिका और करिश्मा के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका-करिश्मा का नाम कैसे आया?
करिश्मा प्रकाश सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी ‘क्वान’ में काम करती हैं। यह कंपनी 40 से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को टैलेंट मैनेजर मुहैया करवाती है। रिया चक्रवर्ती की मैनेजर जया साहा भी इसी कंपनी के लिए काम करती हैं। जया, करिश्मा की सीनियर हैं। NCB, CBI और ED की टीम जया से कई बार पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान NCB को जया और करिश्मा के बीच हुई चैट का पता चला। इसके बाद मामला दीपिका तक पहुंचा।