और 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे के पैरंट्स बन गए हैं। रविवार की सुबह करीना कपूर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। अब उनका पहला बेटा अली खान कार में हॉस्पिटल आते हुए देखा गया है, जहां पहले से सैफ और करीना अपने छोटे बेटे के साथ मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर पहले ही करीना कपूर के मां बनने की खबर वायरल हो गई है। करीना की कजन रिद्धिमा कपूर ने भी करीना और सैफ को दूसरी बार पैरंट्स बनने की बधाई दी है। इसी बीच तैमूर के हॉस्पिटल पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। याद दिला दें कि लॉकडाउन में करीना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स से शेयर की थी। कपल ने यह खुशखबीर एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए दी थी। पिछले साल अगस्त में कपल ने कहा था कि, 'हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और सहयोग का बहुत शुक्रिया।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3shEwQz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment