Saturday, February 20, 2021

करीना कपूर और सैफ के बेटे तैमूर के नाम पर ये बोली थीं कंगना रनौत, पुराना वीडियो वायरल

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे के जन्म के साथ सबसे ज्यादा चर्चा उसके नाम पर हो रही है। करीना के पहले बेटे तैमूर के जन्म के बाद काफी कॉन्ट्रोवर्सी रही थी। लोगों का कहना था कि सैफ ने अपने बेटे का नाम क्रूर मंगोली शासक पर रखा है। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उस वक्त करण जौहर के चैट शो पर सैफ अली खान के साथ कंगना रनौत पहुंची थीं और उन्होंने इस बारे में अपनी राय रखी थी। नाम पर मचे बवाल पर कंगना ने दिया था रिऐक्शन करीना कपूर की डिलिवरी के बाद कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह करण जौहर के चैट शो पर सैफ के साथ हैं। सैफ इसमें तैमूर के नाम का मतलब बताते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कंगना ने भी इस पर रिऐक्ट किया था। करण जौहर ने कंगना से पूछा था क्या वह तैमूर के नाम को लेकर फैली निगेटिविटी से वह वाकिफ हैं। इस पर कंगना बोली थीं, हां मुझे पता है। एक न्यू बॉर्न की इस तरह से समीक्षा करना बहुत भयानक है। लोग दूसरों की खुशी में खुश क्यों नहीं हो पाते। कोई सफल फिल्म हो, शादी हो या डिलिवरी हो बहुत नेगेटिविटी है लगता है कि हमारी सोसाइटी कहां जा रही। यूजर ने कंगना से कहा, अब न करें रिऐक्ट अब लोग कंगना का पुराना वीडियो पोस्ट करके उन्हें टैग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, कंगना सैफ और करीना के बच्चे पर जो जोक्स बन रहे हैं अब उन पर रिऐक्ट मत करना। याद है कॉफी विद करण में तुमने क्या कहा था। सैफ ने बताया था कि उन्होंने पर्शियन नाम तैमूर रखा है जबकि क्रूर शासक का नाम तिमूर लंग था। उन्होंने यह भी कहा था कि तैमूर का मतलब लोहा होता है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3pFBowq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment