Monday, February 22, 2021

अभिषेक बच्चन ने दिखाया 'दसवीं' का अपना फर्स्ट लुक, ऐक्टर ने लिखा- मिलिए गंगा राम चौधरी से...

बॉलिवुड ऐक्टर की मोस्ट-अवेटेड फिल्म '' में उनका पहला लुक आउट हो गया है। अभिषेक बच्चन के लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम और निमरत कौर भी नजर आएंगी। यामी गौतम और निमरत कौर ने अपना पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अभिषेक बच्चन ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फिल्म 'दसवीं' में अपने लुक को दिखाया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मिलिए गंगा राम चौधरी से। दसवीं की शूटिंग आज से शुरू...' तुषार जलोटा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'दसवीं' कहानी में दबंग बंदी नेता साथी बंदियों और जेल के अधिकारियों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहता है। लेकिन जेल प्रशासन धीरे-धीरे उसमें बदलाव लाता है और उसे अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। बाद में नेता जेल से दसवीं पास करके अनुशासित नागरिक के रूप में बाहर निकलता है। इस पॉलिटिकल कॉमिडी फिल्म 'दसवीं' में अभिषेक बच्चन गंगा राम चौधरी नाम के एक मुख्यमंत्री का रोल कर रहे हैं। वहीं, यामी गौतम ज्योति देसवाल नाम के पुलिस कॉप का रोल कर रही हैं। निमरत कौर विमला देवी की भूमिक में नजर आएंगी। अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'दसवीं' के अलावा 'बॉब बिस्वास' नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बिग बुल' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NPjkTm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment