कटरीना कैफ बॉलिवुड की सबसे बिजी ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ फोटोज, वीडियोज शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने संडे का अच्छा यूज किया। दरअसल, कटरीना ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह ऐक्टर जैक ब्लैक के पिछले साल के वायरल वीडियो पर डांस करती और उसे रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं। साथ में डांस करने को बेताब कटरीना वीडियो में स्प्लिट स्क्रीन दिख रही है जिसमें बाईं ओर जैक डांस कर रहे हैं जबकि दाईं ओर कटरीना डांस कर रही हैं। पोस्ट के साथ कैट ने कैप्शन दिया, 'एक अच्छे खुशनुमा दिन यह एक अच्छा आइडिया रहा। जैक, मुझे सच में उम्मीद है कि हम एक दिन साथ में डांस करेंगे।' फैंस कर रहे हैं तारीफ ऐक्ट्रेस के फैंस अब उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और उनका डांस देखकर हैरान हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'एकदम गजब' तो वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा, 'वाह, क्रेजी।' इन फिल्मों में दिखेंगी कटरीना वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना हाल ही में जयपुर में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म 'फोन भूत' की शूटिंग कर रही थीं। आने वाले समय में वह 'सूर्यवंशी', 'टाइगर 3' और डायरेक्टर अली अब्बास जफर की एक सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZETfZO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment