Monday, February 22, 2021

अध्ययन सुमन ने बताया उन्हें कैसे मिली अपनी सूइसाइड की खबर, बोले- मां का था बुरा हाल

शेखर सुमन के बेटे की सूइसाइड की फेक न्यूज से इंटरनेट पर बवाल मच गया। एक न्यूज चैनल की गलत रिपोर्ट के बाद अध्ययन की फैमिली काफी डिस्टर्ब हो गई। शेखर सुमन को सोशल मीडिया पर क्लियर करना पड़ा कि खबर झूठ है। उनका कहना है कि इस सदमे से अभी तक वापस नहीं आ पाए हैं। इस खबर पर अब अध्ययन सुमन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। खबर आने के वक्त दिल्ली में थे अध्ययन जूम डिजिटल को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अध्ययन ने बताया कि वह जिंदा हैं और बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने बताया कि जब यह खबर ब्रेक हुई तब क्या हुआ। अध्ययन बताते हैं, मैं शॉक्ड था। दुर्भाग्य से उस दिन दिल्ली में था और काम में बिजी था। मैं अपने मॉम, डैड का फोन नहीं उठा पाया। जाहिर सी बात है, ये सुनने के बाद मेरी मॉम होश खो बैठी थीं। इसीलिए वे बार-बार फोन कर रहे थे। मैनेजर ने बताया के बताने के बाद घर पर किया फोन मेरे मैनेजर का फोन आया और मैं मीटिंग से उठ गया। उसने पूछा कि आपको पता है, इंस्टाग्राम पर क्या चल रहा है? तो मैंने कहा कि मुझे नहीं पता। उसने बताया कि हर कोई आपको टैग कर रहा है क्योंकि एक चैनल ने खबर चलाई है कि आपने सूइसाइड कर लिया। अध्ययन बताते हैं कि इसके बाद मैंने अपने डैड को फोन किया। हर किसी ने मुझे फोन और मेसेज करने शुरू कर दिए। क्योंकि उन लोगों के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल था, उनको लग रहा था कि ऐसा क्या हो गया अचानक भाई? अध्ययन ने पूछा, मां को कुछ हो जाता तो? अध्ययन आगे बताते हैं, मैंने ऐसा कुछ कभी नहीं सुना था। मीडिया बहुत नीचे गिर गया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। अगर मेरी मां को कुछ हो गया होता तो? शॉक से कुछ भी हो सकता है। खासकर उन मां-बाप को जो अपना पहला बच्चा खो चुके हों।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bvGyGb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment