Sunday, May 3, 2020

नीतू कपूर ने उन डॉक्टरों के लिए लिखा पोस्ट, जिन्होंने ऋषि कपूर को बचाने के लिए झोंक दी थी जान

बस अभी चार दिन ही हुए हैं, जब ऋषि कपूर को हमेशा के लिए अलविदा कहा। इस वक्त उनका पूरा परिवार यानी पत्नी नीतू, रणबीर कपूर और रिद्धिमा के दुख का अंदाजा लगाया जा सकता है, जिस सूनेपन से वे इस वक्त अपने घर के अंदर गुजर रहे होंगे वह हर वक्त उन्हें जैसे काटने को दौड़ रहा होगा। खैर, इस दुख की घड़ी में भी नीतू ने कुछ ऐसे लोगों को आभार व्यक्त करने के लिए समय निकाल लिया है, जिन्होंने ऋषि कपूर के आखिरी वक्त तक देखभाल के दौरान उनका भरपूर साथ दिया। नीतू ने अपनी इन भावनाओं को व्यक्त करने के लिए भी उन तस्वीरों का इस्तेमाल किया है, जिसे देख कोई भी कहेगा कि वह उन यादों से निकलना नहीं चाहतीं।नीतू ने रिलायंस हॉस्पिटल के डॉक्टरों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस पोस्ट में ऋषि कपूर की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर और दूसरी उस तस्वीर का इस्तेमाल किया है जिसमें नीतू ऋषि के सीने से सिर टिकाकर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट पर लिखा है, 'एक परिवार के नाते हमारे लिए यह गहरी क्षति है। जब हम साथ बैठते हैं और पिछले कुछ महीनों की तरफ मुड़कर देखते हैं कई लोगों का बेहद आभार भी महसूस करते हैं। आभार एच,एन रिलायंस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का, डॉक्टरों की पूरी टीम का, भाइयों और नर्सों को हेड कर रहे डॉक्टर तरंग ज्ञानचंदानी का जिन्होंने मेरे पति का ऐसे ट्रीटमेंट किया जैसे वह उनके अपने हों- उन्होंने हमें उस तरह से सलाह दी जैसे कि हम उनके अपने हों...और इन सबके लिए उन्हें दिल से शुक्रिया।' बॉलिवुड के 'चॉकलेटी' हीरो ऋषि कपूर 30 अप्रैल को दुनिया से चले गए। वह 2 साल से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इस लड़ाई में उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके हर कदम पर साथ रहीं। नीतू ने हाल ही में एक बेहद इमोशनल पोस्ट किया है, साथ में तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर के साथ इमोशनल करने वाला कैप्शन लिखा और कहा, 'हमारी कहानी खत्म हुई।' पिछले दिनों नीतू और ऋषि कपूर की शादी का कार्ड में इंटरनेट पर खूब नजर आया। उनके गुजरने के बाद उनसे जुड़े कई वीडियोज और पुरानी तस्वीरें सामने आ रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Yuxs7G
via IFTTT

No comments:

Post a Comment