ऐक्टर इरफान खान के इंतकाल से पूरी बॉलिवुड इंडस्ट्री सदमे में है। ऑनस्क्रीन तो उनके काम की तारीफ होती ही थी, ऑफस्क्रीन भी उनके व्यवहार के लोग कायल थे। बॉलिवुड की दो फिल्मों में उनके साथ काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपने को-स्टार को याद किया जो बाद में उनके दोस्त बन गए। 'लाइफ... इन अ मेट्रो' और 'नॉकआउट' जैसी फिल्मों में इरफान के साथ काम करने वाली कंगना ने याद करते हुए बताया कि शुरुआत में उनके बीच कोई बॉन्ड नहीं था लेकिन जब उन्होंने इंडो-फ्रेंच प्रॉडक्शन 'डिवाइन लवर्स' में काम किया तो वे दोस्त बन गए। हालांकि, यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। अपने टैलंट को सीरियसली नहीं लिया कंगना ने इंटरव्यू में पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वे जब मिलते थे, मुश्किल से काम के बारे में बात कर पाते थे। इरफान ने कभी भी अपने टैलंट, स्टारडम और अपने क्राफ्ट को बहुत सीरियसली नहीं लिया। हम इरफान को चिढ़ाते थे ऐक्ट्रेस ने कहा, 'जब वह Ang Lee की फिल्म कर रहे थे, उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को भी रिजेक्ट किया। इसके लिए हम उन्हें चिढ़ाते थे लेकिन इससे उन्हें बिल्कुल भी असर नहीं पड़ता था। वह बहुत ही कूल आदमी थे।' इंडस्ट्री की बकवास वाली चीजों से ऊपर कंगना ने आगे बताया कि इरफान इतने वास्तविक थे कि उन्होंने एक निश्चित दायरे में घुसने का नाटक नहीं किया। वह पहले दिन से इंडस्ट्री की बकवास वाली चीजों से ऊपर थे। बता दें, कंगना के अलावा कई दूसरे सिलेब्स ने भी उन चीजों के बारे में बताया है जो उन्होंने इरफान से सीखीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2zW0Fyd
via IFTTT
No comments:
Post a Comment