लॉकडाउन के बीच सिलेब्स सोशल मीडिया के जरिये फैंस से जुड़े हैं। इस बीच '' चैट शो कर रहे हैं। इसमें वह कोरोना से जंग जीतने और लड़नेवालों के इंटरव्यू कर रहे हैं। अब उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ऑनलाइन हैं और उनकी मां पीछे से चिल्ला रही हैं। कार्तिक कर रहे हैं ऑनलाइन चैट शो कार्तिक आर्यन ऑनलाइन चैट शो के जरिये लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें वह कोरोना वॉरियर्स और सर्वाइवर्स के इंटरव्यू ले रहे हैं। उन्होंने अपने शो का मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके ऑनलाइन आते ही उनकी मां माला तिवारी पीछे से आवाज देने लगती हैं। ...और पीछे से मां ने दी आवाज कार्तिक की मां उनको आवाज देकर कहती हैं, कोकी, कोकी... इस पर वह बोलते हैं हां ममी इंटरव्यू ले रहा हूं। उनकी मां जवाब देती हैं, ले रहा है कि दे रहा है। इस पर वह बताते हैं, हां मां, कोकी पूछेगा। उन्होंने इस क्लिप के साथ कैप्शन दिया है, 'मां का जवाब नहीं'। मदद में आगे हैं कार्तिक आर्यन बता दें कि कार्तिक आर्यन लोगों को जागरूक करने के साथ पीएम फंड में 1 करोड़ रुपये भी डोनेट कर चुके हैं। उन्होंने लोगों से भी रिक्वेस्ट की है कि जतना हो सके आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाएं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3c9zn5C
via IFTTT
No comments:
Post a Comment