फिल्ममेकर सोशल मीडिया पर अपने अजीबोगरीब कॉमेंट्स के लिए जाने जाते हैं। राम गोपाल अपने अजीब कॉमेंट्स पर अक्सर ट्रोल भी हो जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने महिलाओं पर सेक्सिस्ट कॉमेंट किया जिसके बाद सिंगर ने भी सोशल मीडिया पर उन पर जमकर भड़ास निकाली। वैसे अपनी बेबाकी के लिए मशहूर सोना महापात्रा भी अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर आती रहती हैं। दरअसल राम गोपाल वर्मा ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें कुछ महिलाएं शराब खरीदने के लिए लाइन में खड़ी हुई थीं। उन्होंने इस पर तंज कसते हुए कहा कि जो महिलाएं शराब खरीद रही हैं, उसके बाद उन्हें घरेलू हिंसा की शिकायत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'देखिए जरा, शराब की दुकान पर लाइन में कौन खड़ा है...शराबी आदमियों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी काम कर रहे हैं।' वर्मा के इस कॉमेंट पर सोना महापात्रा भड़क गईं और उन्होंने इसे महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया। उन्होंने राम गोपाल वर्मा को जवाब देते हुए लिखा, 'प्रिय राम गोपाल वर्मा, आपको उन लोगों में शामिल किए जाने की जरूरत है जिन्हें असली शिक्षा दी जानी चाहिए। पहली बात आप यह समझिए कि कैसे आपका यह ट्वीट पुरुषवाद को दर्शाता है और नैतिकता की गलत व्याख्या करता है। महिलाओं को पुरुषों की तरह शराब खरीदने और पीने का अधिकार है। किसी को शराब के नशे में हिंसा करने का अधिकार नहीं है।' हालांकि सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा की आलोचना करने वालों में सोना महापात्रा अकेली नहीं थीं। बहुत से अन्य यूजर्स ने भी इस असंवेदनशील कॉमेंट के लिए राम गोपाल वर्मा की आलोचना की। बता दें कि इससे पहले भी राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक कॉमेंट्स करते रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3c0ylZA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment