Tuesday, May 5, 2020

प्रियंका चोपड़ा के चाचा को दिल्ली में चाकू दिखाकर गुंडों ने लूटा, मीरा चोपड़ा ने ट्विटर पर की शिकायत

खबर है कि प्रियंका चोपड़ा के चाचा जी यानी मीरा चोपड़ा के पापा को कुछ गुंडों ने चाकू दिखाकर उन्हें लूट लिया। घटना दिल्ली की है, जब मीरा के पापा पुलिस कॉलोनी के अंदर ही वॉक पर निकले थे। मीरा ने ट्वीट के जरिए दिल्ली पुलिस से इस घटना की शिकायत की है। मीरा चोपड़ा ने अपने ट्वीट में दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा है, 'मेरे पापा पुलिस कॉलोनी में ही वॉक कर रहे थे। दो लड़के स्कूटर पर आए और चाकू दिखाकर उनका फोन उनसे छीन ले गए।' मीरा ने अपने ट्वीट में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और सीपी दिल्ली को भी टैग किया है और लिखा है कि दिल्ली सुरक्षित होने का आपका यही दावा है। इसके बाद मीरा चोपड़ा ने एक और ट्वीट किया है और FIR की डीटेल शेयर की है और जिस पुलिस कॉलोनी में यह घटना हुई है उसकी भी जानकारी उन्होंने शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अमेरिका में पति निक जोनस के साथ रह रही हैं। उनकी बहन मीरा चोपड़ा भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें '1920 लंदन'', 'गैंग ऑफ गोस्ट्स', 'सेक्शन 375' जैसी हिन्दी फिल्में शामिल हैं। मीरा तमिल और तेलुगू फिल्मों में काफी ऐक्टिव हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2SFzxtO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment