Tuesday, September 17, 2019

जिया खान केस: बोले Sooraj Pancholi- बस इतना पता था, जिसे प्यार करता था उसे खो दिया

ऐक्ट्रेस जिया खान ने बॉलिवुड में बहुत कम फिल्में की थीं लेकिन लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली थी। 3 जून 2013 को उनकी मौत की खबर ने हर किसी को चौंकाकर रख दिया था। जिया की मौत के बाद आदित्य पंचोली के बेटे पर कई तरह के आरोप लगे थे। जिया की मां राबिया ने भी सूरज पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उनके ऊपर केस हुआ और गिरफ्तारी भी। केस कई सालों से स्पेशल विमन कोर्ट में है और वह हर सुनवाई पर जाते हैं। हालांकि इस बारे में सूरज ने चुप्पी साध रखी थी। इस मामले के 6 साल बाद वेबसाइट पिंक विला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस पर बात की। सूरज बताते हैं कि उन्हें ऑथर रोड जेल की सबसे एकांत अंडा सेल में रखा गया था। उनका किसी से कॉन्टैक्ट नहीं था न ही उन्हें अखबार मिलता था। वह बताते हैं कि वह एकदम सुन्न हो गए थे उन्हें किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता था। वह बस यह सोचते रहते थे कि मैं जिसे प्यार करता था उसे खो दिया। सूरज के ऊपर जिया की मां ने भले ही कई आरोप लगाए हों लेकिन वह जवाब में कुछ नहीं बोले। वह बताते हैं कि वह इतने दिन इस वजह से चुप रहे क्योंकि वह उस परिवार का सम्मान करते हैं। उन पर जो गुजरी उसका सम्मान रते हैं लेकिन सूरज को मीडिया से शिकायत है। उन्हें लगता है कि मीडिया को सिर्फ टीआरपी की परवाह है और कई बार चीजें उनके फेवर में हुईं और जब उन्होंने कुछ पत्रकारों से पूछा कि क्या वे इसे लिखेंगे इस पर वे बोले कि नहीं क्योंकि पॉजिटिव स्टोरी है और यह नहीं चलेगी। सूरज का कहना है कि उन्हें वक्त पर पूरा भरोसा है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LD6Dr7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment