Tuesday, September 17, 2019

बर्थडे पार्टी की तस्वीरों में रणबीर कपूर को टाइट हग देती नज़र आ रहीं Alia Bhatt

बॉलिवुड के क्यूट और शानदार कपल में से एक इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं और अब सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर काफी चर्चा में है। इस तस्वीर में आलिया रणबीर को टाइट हग देती दिख रही हैं। दरअसल मौका आलिया की बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा रंजन की बर्थडे पार्टी का था, जहां आलिया के साथ रणबीर भी पहुंचे। इस पार्टी में कई और सितारे भी पहुंचे, जिसमें आतिया शेट्टी और वाणी कपूर, अर्जुन कपूर आदि भी शामिल थे। बता दें कि हाल ही में रणबीर और आलिया केन्या से एक रोमांटिक हॉलिडे मनाकर लौटे हैं। हालांकि, आलिया ने भले अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट न की है, लेकिन सोशल मीडिया पर इनकी वकेशन तस्वीरें भी सामने आईं। हाल ही में रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर भी साल भर बाद इलाज करवाकर न्यू यॉर्क से इंडिया लौटे हैं। आलिया और रणबीर ने अपने इस रिश्ते को लेकर अब तक खुलकर कुछ भी नहीं कहा है, जबकि इनकी शादी की चर्चा में भी काफी तेजी आ गई है। याद दिला दें कि दोनों पहली बार अब स्क्रीन पर साथ नजर आनेवाले हैं और इनकी फिल्म है 'ब्रह्मास्त्र', जिसे अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32JYiYc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment