रामसे ब्रदर्स के पॉप्युलर फिल्ममेकर श्याम रामसे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया, वह 67 साल के थे। कुछ घंटे पहले ही उनके भतीजे अमित रामसे ने इस खबर को कन्फर्म किया है। इंडियन एक्सप्रेस से हुई बातचीत में अमित ने उनके निधन की बात बताई। बताया जा रहा है कि वह निमोनिया की वजह से बीमार चल रहे थे और सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 1970 के दशक में रामसे ब्रदर्स अपने हॉरर जॉनर की कम बजट की फिल्मों के लिए जाने जाते थे जो हॉरर और इरॉटिक की यूनीक मिक्स फिल्में हुआ करती थीं। श्याम सात भाई-बहनों में से एक थे। उन्होंने 'अंधेरा', 'पुराना मंदिर', 'पुरानी हवेली', 'कोई है' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। श्याम ने अपने भाई तुलसी के साथ मिलकर टीवी पर हॉरर सीरीज़ चलाई। पिछले साल दिसम्बर में तुलसी रामसे का भी निधन हो गया। 77 साल के तुलसी का निधन सीने में दर्द की शिकायत के बाद हुआ और जब उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LzO2Ms
via IFTTT
No comments:
Post a Comment