बीते 17 सितंबर को पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर भी उनके लिए बर्थडे विश की बाढ़ आ गई। दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स की तरह बी-टाउन सिलेब्स ने भी पीएम मोदी को विश किया। पीएम ने सभी सिलेब्स की विश का जवाब भी दिया इनमें से एक विश काफी चर्चा में है वह है की मां दुलारी की। अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी का एक प्यारा सा विडियो शेयर किया है जिसमें वह प्रधानमंत्री को बर्थडे विश कर रही हैं। विडियो का सबसे क्यूट पार्ट यह था कि अनुपम खेर की मां को लगा कि इस विडियो में दूसरी ओर नरेंद्र मोदी भी आएंगे और वह उनका इंतजार करने लगीं। इस विडियो में अनुपम खेर भी उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, मां प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी को विश करना चाहती थीं। जब उन्होंने कहा 'आने तो दे' तब मुझे अहसास हुआ कि वह उम्मीद कर रही हैं कि नरेंद्र मोदी भी फेस टु फेस उनसे विडियो चैट करेंगे। वह बहुत ही मासूम हैं। हैपी बर्थडे सर। नरेंद्र मोदी को भी अनुपम का यह मेसेज पसंद आया और उन्होंने अनुपम खेर को जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, प्रिय अनुपम, आपकी शुभकामनाओं से अभिभूत हूं। मैं खासतौर पर आपकी मां की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। इनसे मुझे बहुत ताकत मिलती है। बता दें कि अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया परअपनी मां के मजेदार विडियो डालते रहते हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34Rl8iu
via IFTTT
No comments:
Post a Comment