Monday, September 9, 2019

'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए शॉर्टलिस्ट हुई थीं Nushrat Bharucha?

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के पास इस समय कई सारी बॉलिवुड फिल्में हैं। नुसरत ने 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब नुसरत की फिल्म '' रिलीज के लिए तैयार है जिसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई देंगी। लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता है कि नुसरत को हॉलिवुड की ऑस्कर जीतने वाली फिल्म '' के लिए भी शॉर्ट लिस्ट किया गया था। 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के डायरेक्टर डैनी बॉयल ने नुसरत को शॉर्ट लिस्ट किया था और नुसरत ने फिल्म में लतिका के कैरक्टर के लिए ऑडिशंस भी दिए थे। हालांकि बाद में यह रोल फ्रीडा पिंटो को मिल गया। हालांकि यह नहीं पता चला है कि यह रोल नुसरत को क्यों नहीं मिला लेकिन ऐसा माना जाता है कि उनके जरूरत से ज्यादा गुड लुक्स इस किरदार के लिए ठीक नहीं थे। मीडिया से बात करते हुए नुसरत ने बताया था कि फिल्म के मेकर्स को ऐसा लगा कि उनके गुड लुक्स और खूबसूरती एक स्लम में रहने वाली लड़की जैसे नहीं थे। नुसरत ने यह भी बताया कि जब यह रोल उन्हें नहीं दिया गया तो फिल्म की पूरी टीम ने बैठकर उन्हें समझाया था कि वह बिल्कुल भी बस्ती में रहने वाली गरीब लड़कियों जैसी नहीं लगती हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/304tkbB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment