Tuesday, September 17, 2019

अब फैंस ने ढूंढ़ी Katrina Kaif की भी हमशक्ल, तस्वीरें आपको चौंका देंगी

कुछ महीने पहले इंटरनेट पर अनुष्का शर्मा की हमशक्ल जूलिया छाई हुई थीं। मजा तब आया जब अनुष्का और जूलिया सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ कॉन्वर्सेशन करने लगीं। अब इंटरनेट पर बॉलिवुड फैंस ने एक और सिलेब की हमशक्ल ढूंढ़ निकाली हैं और उनको देखकर वाकई एक मिनट को आप भी धोखा खा जाएंगे। अब इंटरनेट पर की हमशक्ल के रूप में अलीना राय को खोजा गया है। वह सोशल मीडिया विडियो ऐप स्टार हैं। अगर आप उनकी प्रोफाइल चेक करें तो पाएंगे कि वह अक्सर कैट के लुक्स रीक्रिएट करती हैं, यह देखना काफी इंट्रेस्टिंग भी है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस के भी काफी कॉमेंट्स हैं जिस पर चर्चा है कि वह काफी हद तक कटरीना जैसी दिखती हैं। वहीं सोशल मीडिया ऐप पर किंजल ना की एक यूजर हैं जिनके लुक्स को देखकर लोग उनको दीपिका पादुकोण से कंपेयर कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की भी कई हमशक्ल मिल चुकी हैं। वहीं वर्क फ्रंट पर बात करें तो कटरीना सलमान खान की फिल्म भारत में दिखाई दी थीं। अब वह सूर्यवंशी में नजर आएंगी। फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं और अक्षय कुमार अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म 27 मार्च 2020 में रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OdNhux
via IFTTT

No comments:

Post a Comment