Tuesday, September 17, 2019

देखें, दीपिका पादुकोण की कार्बन कॉपी, इंटरनेट पर विडियोज वायरल

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण जिन्‍होंने शाहरुख खान के साथ फिल्‍म 'ओम शांत ओम' से अपना डेब्‍यू किया था, बॉलिवुड की सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली ऐक्‍ट्रेसेस में से एक हैं। ऐसे में जब फैंस ने उनकी कार्बन कॉपी की खोज की तो सभी हैरान रह गए। दरअसल, किंजल मोर नाम की टिकटॉक और इंस्‍टाग्राम यूजर सोशल मीडिया पर इस वजह से चर्चा में हैं क्‍योंकि वह दीपिका की तरह ही दिखती हैं। सोशल मीडिया स्‍टार जो कि 21 वर्ष की हैं, की प्‍यारे डिंपल्‍स और ऐक्‍टिंग स्‍किल्‍स के कारण काफी फैन फॉलोइंग है। देखें विडियोज: बता दें, इंटरनेट पर ऐसे तमाम लोग हैं जिनकी बॉलिवुड स्‍टार्स के कार्बन कॉपी के रूप में खोज हुई है। इसके पहले सलमान खान जैसा दिखने वाला एक शख्‍स भी काफी चर्चा में रहा था। बात करें दीपिका की तो अब वह मेघना गुलजार की फिल्‍म 'छपाक' में नजर आएंगी। 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली इस फिल्‍म में वह एसिड अटैक सर्वाइवर के रोल में होंगी। इसके अलावा वह डायरेक्‍टर कबीर सिंह की फिल्‍म '83' कर रही हैं जिसमें वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QfHqqU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment