शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' के डायरेक्टर संदीप वांगा अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। बताया गया है कि संदीप की यह अगली फिल्म एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिस नजर आ सकते हैं रणबीर कपूर। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप ने इस फिल्म के लिए भूषण कुमार से मुलाकात की, जिन्होंने मुराद खेतानी और अश्विनी वरदे के साथ मिलकर 'कबीर सिंह' को प्रड्यूस किया था और इस फिल्म के लिए भी मुराद खेतानी से हाथ मिलाने की तैयारी है। सूत्र के मुताबिक, 'संदीप ने भूषण को फिल्म की कहानी सुनाई है और उन्हें यह फिल्म पसंद आई और अब वह इसे प्रड्यूस भी करेंगे। इस फिल्म की लॉजिस्टिक और कास्टिंग पर चर्चा के लिए उन्होंने मंगलवार को मुलाकात की है।' मजेदार बात यह है कि कहानी को सुनने के बाद लीड ऐक्टर के लिए जिस स्टार का ख्याल दोनों के मन में आया है वह अलग-अलग ऐक्टर नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं। रणबीर को भी फिल्म की कहानी पसंद आई है इसपर आगे बढ़ने से पहले इस वीक वह मेकर्स से मुलाकात करने वाले हैं। रणबीर इस फिल्म को हां कह भी देते हैं तो इसकी शूटिंग तुरंत वह शुरू नहीं कर पाएंगे, क्योंकि फिलहाल वह 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' की तैयारी में जुटे हैं और इसके बाद तीसरी फिल्म है लव रंजन की अगली फिल्म, जिसमें अजय देवगन और दीपिका पादुकोण होंगी और इसे प्रड्यूस करेंगे लव और भूषण।यानी इन तीनों फिल्मों के बाद ही वह किसी फिल्म में काम कर सकेंगे। इससे पहले मिरर को दिए इंटरव्यू के बारे में संदीप ने कहा था कि वह वह किसी क्राइम ड्रामा फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि आज हिंदी और तेलुगू सिनेमा के बीच कोई डिफरेंस नहीं रहा, 'बाहुबली' और 'केजीएफ' जैसी फिल्मों ने इस डिफरेंस को खत्म कर दिया है और उनकी यह फिल्म पैन-इंडिया फिल्म है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NWsV90
via IFTTT
No comments:
Post a Comment