Friday, September 13, 2019

Happy Birthday Ayushmann Khurrana: पत्नी ताहिरा ने रोमांटिक तस्वीर के साथ किया बर्थडे विश

आज आयुष्मान खुराना बॉलिवुड के वैसे स्टार के तौर पर जाने जाते हैं, जो गाने से लेकर ऐक्टिंग, मॉडलिंग सबमें महारथी हैं। आज वह अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और पत्नी ताहिरा कश्यप ने उन्हें बेहद ही प्यार भरा संदेश देते हुए बर्थडे विश किया है। ताहिरा ने आयुष्मान को विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह अपने पति को किस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस पोस्ट में दो और तस्वीरें हैं, जिसमें इन दोनों के अलावा कई और लोग नजर आ रहे हैं। ताहिरा ने विश करते हुए लिखा है, 'प्यारे आयुष्मान को हैपी बर्थडे, बदला अंदाज़ और उस ओर आपको आगे बढ़ते देखकर अच्छा लगता है। आपके साथ लाइफ बेहद खूबसूरत हैइस दिन को खास बनाने के लिए आप सभी प्यारे लोगों को शुक्रिया।' अपने इस पोस्ट के साथ उन्होंने काफी लोगों को टैग किया है। बता दें कि आयुष्मान और ताहिरा तब से डेट कर रहे हैं, जब वे 18 साल के थे। ताहिरा का कहना है कि आयुष्मान में एक चीज तब और अब में बिलकुल नहीं बदली, वह है काम के प्रति समर्पण। एक बार अपने इंटरव्यू में ताहिरा ने खुद बताया कि आयुष्मान को ऑनस्क्रीन किस करते हुए देखना उन्होंने अच्छा नहीं लगता था। उन्होंने कहा, 'जब उसने विकी डोनर शुरू की थी, मैं उनके काम की बिल्कुल तारीफ नहीं करती थी। मुझसे देखा नहीं जाता था, जब उसे स्क्रीन पर अपनी को-ऐक्ट्रेसेज को किस करना होता था। मैं कहती थी कि ये क्या बकवास है। जबकि, अंधाधुन के एडिटिंग के दौरान मैं फीडबैक दे रही थी कि आपका मेकआउट सीन अच्छा है, लेकिन उसमें कुछ और स्वीट होना चाहिए।' इसे वह एक ट्रांसफॉर्मेशन मानती हैं। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा उस वक्त कैंसर से लड़ रही थीं, जब आयुष्मान फिल्मों के प्रेशर से दबे थे। आयुष्मान के लिए भी यह काफी चैलेंजिंग दौर था। एक तरफ जहां वह 'अंधाधुन' और 'बधाई हो' जैसी फिल्मों से अपने करियर के बेस्ट फेज में थे तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी कैंसर के दर्द मसे जूझ रही थीं। हालांकि, ताहिरा अपने इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि इस दौरान एक पार्टनर के तौर पर आयुष्मान बहुत ज्यादा सपॉर्टिव रहे। वैसे, ताहिरा भी इस दौरान हर मोड़ पर हिम्मत दिखाती रहीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UXu9Cm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment