Friday, September 13, 2019

B'day Spl: हाल के दिनों में लगातार 5 सुपरहिट फिल्में देने वाले इकलौते ऐक्टर हैं Ayushmann Khurrana

बॉलिवुड में इस समय सुपरहिट फिल्म की गारंटी माने जाने वाले ऐक्टर सफलता के शिखर पर हैं। उनकी लगातार फिल्में आ रही हैं और इस साल का बेस्ट ऐक्टर का नैशनल अवॉर्ड भी उनके खाते में हैं। आयुष्मान ने फिल्म 'विकी डोनर' से अपनी बॉलिवुड पारी का आगाज किया था जो उस समय की एक सुपरहिट फिल्म थी। इसके बाद आयुष्मान को कुछ असफलताएं भी देखनी पड़ीं लेकिन उसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों की लाइन लगा दी। यह भी पढ़ें: अगर देखा जाए तो हालिया दिनों में आयुष्मान खुराना बॉलिवुड के इकलौते ऐसे ऐक्टर हैं जिनकी पिछली 5 फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। साल 2017 में आयुष्मान खुराना की फिल्म '' रिलीज हुई थी जो सुपरहिट थी। इसके बाद आयुष्मान खुराना की एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। 'बरेली की बर्फी' के बाद आयुष्मान की '' रिलीज हुई जो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसे टॉपिक पर बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही थी। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म '' के लिए तो आयुष्मान को नैशनल अवॉर्ड भी मिल गया। इसके बाद आयुष्मान की रिलीज हुई फिल्म '' भी लोगों को काफी पसंद आई। आयुष्मान की पिछली रिलीज हुई फिल्म '' में भी उनके गंभीर किरदार आईपीएस ऑफिसर अयान रंजन के किरदार को काफी पसंद किया गया था। जातीय भेदभाव के टॉपिक पर बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। आयुष्मान की हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में भी उनका किरदार बिल्कुल अलग तरह का है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30cx4YB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment