कृष्णा श्रॉफ और बास्केटबॉल प्लेयर Eban Hyams तब से ज्यादा चर्चा में हैं जब इबान ने उन्हें सोशल मीडिया पर 'wifey' कहकर सम्बोधित किया। इस सम्बोधन ने उनके रिलेशनशिप की खबरों को और हवा दे दी है। बता दें कि दोनों पिछले लगभग 4 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कृष्णा ने कहा, 'मैं उनके एक फ्रेंड से मिलने गई थी, जिससे काफी समय से नहीं मिल पाई थी, लेकिन आखिर में इबान से बातचीत के साथ यह मुलाकात खत्म हुई।' जब उनसे इबान के 'Wifey' वाले कॉमेंट्स के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह हिलेरियस है, बस एक टर्म है यह। यह देखना अजीब है कि कैसे कई आर्टिकल्स में यह कहा गया है कि हमने गुपचुप शादी कर ली है। यहां तक कि मेरी मां (आयशा श्रॉफ) ने भी मुझसे पूछा कि क्या चल रहा है।' उनकी फैमिली उनके इस रिलेशनशिप को लेकर क्या महसूस करती है? इस सवाल पर कृष्णा ने बताया, 'वे बहुत ज्यादा दखलअंदाज़ी नहीं करते। उन्हें मेरे फैसले पर यकीन है। अंत में फैमिली भी इन्वॉल्व होगी ही, लेकिन फिलहाल मुझे खुद टाइम चाहिए और अभी ये चीजें मैं हम दोनों तक ही रखना चाहती हूं।' कृष्णा ने यह भी कहा कि उनकी मां इबान से मिल चुकी हैं, जबकि भाई टाइगर श्रॉफ उन्हें पिछले 5 सालों से जानते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार टाइगर और इबान साथ में फुटबॉल भी खेल चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि कहीं टाइगर की वजह ही से तो वे दोनों नहीं मिले? तो इसपर कृष्णा ने कहा कि इबान को यह पता भी नहीं था कि टाइगर की कोई बहन भी है। क्या इबान की बॉलिवुड एंट्री को लेकर कोई प्लानिंग है? यह पूछने पर उन्होंने बताया, 'उन्हें फिल्मों में इंटरेस्ट तो है, लेकिन फिलहाल वह स्पोर्ट्स की दुनिया में व्यस्त हैं और अपने म्यूज़िक ( रैप, हिप हॉप) में मशगूल हैं। उन्होंने लॉस ऐंजिलिस और ऑस्ट्रेलिया के कुछ प्रॉजेक्ट्स में काम किया है।' शादी को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने शर्माते हुए कहा, 'अभी केवल 4 महीने ही हुए हैं। अभी हम उन पलों को बस जी रहे हैं और एक-दूसरे की कंपनी इंजॉय कर रहे हैं।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZJvD87
via IFTTT
No comments:
Post a Comment