Thursday, September 12, 2019

फिर शादी करने जा रही हैं टीवी ऐक्ट्रेस काम्या पंजाबी, बेटी भी है खुश

टीवी ऐक्ट्रेस ने दोबारा शादी करने फैसला लिया है। वह अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग से शादी करने जा रही हैं। काम्या फिलहाल टीवी शो 'शक्ति आस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही हैं। काम्या इन दिनों बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें कोई ऐसा मिला है जिसने शादी में उनका फिर से विश्वास जगा दिया है। काम्या अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग से शादी करने जा रही हैं। इसे लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि पहले काम्या पंजाबी ने बंटी नेगी से शादी की थी। लेकिन यह शादी तीन साल ही चल पाई और 2013 में दोनों का तलाक हो गया। काम्या की 9 साल की बेटी भी है। तलाक के बाद से वह अपनी बेटी को सिंगल मदर के तौर पर पाल रही हैं। काम्या ने बताया कि वह शलभ से फरवरी में सेहत की कुछ समस्याओं के बारे में बात करने के लिए मिली थीं। कुछ समय बाद शलभ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। काम्या कहती हैं कि एक बार शादी टूटने के बाद दोबारा यह फैसला लेने से पहले उन्होंने काफी सोचा। शलभ की वजह से उनका प्यार और शादी में फिर से विश्वास कायम हुआ है। काम्या ने अपनी बेटी की शलभ के साथ बॉन्डिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी और शलभ में काफी अच्छी बॉन्डिंग है। अगर वह उनकी कोई बात नहीं मानती है तो शलभ ही उसे मना पाते हैं। शलभ ने उसे अपनी बेटी की तरह मान लिया है। बता दें कि शलभ का भी एक बेटा है। काम्या और शलभ अगले साल की शुरूआत में शादी करने का सोच रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NYZXoI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment