Tuesday, September 24, 2019

अर्जुन के स्पाइडरमैन वाले विडियो के बाद अब मलाइका की कुर्सी वाली एक्सरसाइज

मलाइका अरोड़ा से लेकर अक्षय कुमार तक, तमाम बॉलिवुड सिलेब्रिटीज़ अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने फैन्स को फिटनेस गोल देते रहते हैं। पिछले दिनों अर्जुन रामपाल ने के चैलेंज का हिस्सा बनते हुए एक ऐसा एक्सरसाइज़ का विडियो पोस्ट किया, जो शायद किसी सिलेब्रिटीज़ को करते हुए आपने पहले कभी न देखा होगा। बता दें कि अर्जुन कपूर को यह चैलेंज क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिया था। अब फिट इंडिया मूवमेंट का यह चैंलेंज अर्जुन ने कुछ और स्टार्स को दिया है, जिसमें से एक मलाइका अरोड़ा भी हैं। फिटनेस के मामले में हमेशा आगे रहने वाली ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने इस चैंलेंज को एक्सेप्ट करते हुए अपना एक विडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह हेल्दी रहने के टिप्स देती नजर आ रही हैं। मलाइका ने यह विडियो शेयर करते हुए लिखा है, '#FitIndiaMovement का हिस्सा बनते हुए मैंने #MakeYourMoov चैलेंज को स्वीकार किया है। मलाइका इस विडियो में कुर्सी के सहारे एक्सरसाइज़ करती नजर आ रही हैं। मलाइका ने जिन्हें अगला एक्सरसाइज़ विडियो चैलेंज दिया है, उनमें से एक नाम अर्जुन कपूर का भी है। उन्होंने अपने इस विडियो को पोस्ट करते हुए कुछ और ऐक्टर्स को चैंलेज किया है, जिसमें @arjunkapoor के अलावा @rakulpreet, @tigerjackieshroff, @hrithikroshan, @itsrohitshetty और @ayushmannk से अपने मूव्स दिखाने को कहा है। अपने इस पोस्ट में @moov.india को टैग करते हुए #FitIndia #MakeYourMoov जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। बता दें कि इससे पहले अर्जुन ने गौतम गंभीर के दिए इस चैंलेंज को स्वीकार करते हुए @harshvardhanrane, @faroutakhtar, @rannvijaysingha, @akshaykumar @malaikaaroraofficial और @rahuldevofficial को मूव्स चैलेंज दिया था। अर्जुन रामपाल ने जो विडियो पोस्ट किया उसे सुबह उठते ही आप कर सकते हैं। उनके इस एक्सरसाइज को यूज़र्स ने काफी पसंद किया। अब देखना है कि कितने और स्टार्स और किलर मूव्स के साथ इस चैलेंज को आगे बढ़ाते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2mp0kwY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment