राजकुमार राव और डायरेक्टर हार्दिक मेहता की फिल्म 'रूह-अफजा' में पहली बार एक साथ काम करेंगे। इस हॉरर-कॉमिडी फिल्म में जाह्नवी कपूर डबल रोल में नजर आएंगी। जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है। फिल्म को मनाली, रुड़की और आगरा में शूट किया गया है। राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के फैंस 'रूह-अफजा' में पहली बार दोनों को स्क्रीन शेयर करते देखेंगे। 'रूह-अफजा' में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के अलावा वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, आमना शरीफ और रोनित रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म अगले साल 20 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म को दिनेश विजान और मृगदीप लांबा प्रड्यूस कर रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म में श्रद्धा कपूर को एक स्पेशल अपियरेंस में नजर आ सकती हैं। बता दें कि इससे पहले राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर हॉरर-कॉमिडी फिल्म 'स्त्री' में नजर आ चुके हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30lDTY2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment