बात अगर स्टारकिड्स की हो तो हर किसी की उनपर नजर होती है। के बच्चों के साथ भी ऐसा ही है। जहां एक ओर सुहाना खान की तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं, वहीं की भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब आर्यन खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बिल्कुल अपने पिता शाहरुख की तरह डैशिंग नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही आर्यन 'द लॉइन किंग' में अपनी आवाज को लेकर छा गए थे। 'द लॉइन किंग' में आर्यन ने सिंबा के किरदार को आवाज दी थी और सिंबा के पिता मुफासा की आवाज शाहरुख खान ने दी थी। सिंबा यानी कि आर्यन की आवाज सुनकर फैन्स हैरान रह गए थे। न सिर्फ आर्यन की आवाज शाहरुख खान से काफी मिल रही थी, बल्कि उन्होंने डबिंग भी बेहतरीन की थी। अब आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को देखकर एक बार फिर फैन्स आर्यन में शाहरुख की झलक देख रहे हैं। ब्लैक टी-शर्ट, ब्राउन पैंट्स, ग्लासेस और बॉसी लुक में आर्यन शाहरुख की याद दिला रहे हैं। आर्यन इन दिनों लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, उनके फिल्मों में डेब्यू की भी अकसर चर्चा होती रहती है। करण जौहर भी कह चुके हैं जब भी आर्यन फिल्मों में डेब्यू करना चाहेंगे, वह उन्हें लॉन्च करेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2An7gPj
via IFTTT
No comments:
Post a Comment