Friday, September 13, 2019

B'day बॉय Ayushmann Khurrana के इन किरदारों में से आपका सबसे चहेता कौन?

इस साल नैशनल अवॉर्ड जीत चुके अब बॉलिवुड में अपनी खास जगह बना चुके हैं। आज 14 सितंबर 2019 को आयुष्मान का 35वां जन्मदिन है और एक दिन पहले ही उनकी लेटेस्ट फिल्म '' भी रिलीज हुई है। आयुष्मान ने अपनी पहली ही फिल्म से बॉलिवुड में अपनी पारी का आगाज किया था। इसके बाद आयुष्मान को कुछ असफलताएं भी देखनी पड़ीं लेकिन उसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों की लाइन लगा दी। आयुष्मान की पिछली लगातार 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं और हर फिल्म में उनका किरदार अलग तरह का था। आइए, नजर डालते हैं आयुष्मान के निभाए गए कुछ खास किरदार पर: '' में विकी अरोड़ाआयुष्मान खुराना ने फिल्म 'विकी डोनर' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। फिल्म बिल्कुल ही अलग सब्जेक्ट पर बनी थी और इसमें उन्होंने एक स्पर्म डोनर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम विकी अरोड़ा था जो एक मस्तमौला दिल्ली का पंजाबी लड़का है। फिल्म में आयुष्मान के ऑपोजिट यामी गौतम नजर आई थीं और फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 'दम लगा के हईशा' का प्रेमआयुष्मान की यह फिल्म एक अलग तरह की रोमांटिक कॉमिडी फिल्म थी। फिल्म में आयुष्मान ने छोटे शहर के एक ऐसे लड़के प्रेम तिवारी का किरदार निभाया था जिसकी शादी एक ज्यादा वजन वाली लड़की से कर दी जाती है। प्रेम किस तरह अपनी पत्नी संध्या से प्यार करने लगता है, यही फिल्म की कहानी है। फिल्म में आयुष्मान की ज्यादा वजन वाली पत्नी का किरदार भूमि पेडनेकर ने निभाया था। '' का चिराग दुबेआयुष्मान के करियर की इस एक और सुपरहिट फिल्म में उन्होंने एक राइटर चिराग दुबे का किरदार निभाया था जो अपनी असली पहचान छिपाकर एक लड़की से प्यार करता है। फिल्म में आयुष्मान के साथ कृति सैनन और राजकुमार राव मुख्य भूमिकाओं में थे। इस रोमांटिक-कॉमिडी फिल्म को काफी पसंद किया गया था। '' का आकाशपिछले साल की सुपरहिट फिल्म 'अंधाधुन' में आयुष्मान ने एक अंधे पियानो प्लेयर आकाश का किरदार निभाया था जो सबकुछ देख सकता है केवल अंधे होने का नाटक करता है। श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म को इसके बेहतरीन स्क्रीनप्ले के लिए काफी पसंद किया गया। फिल्म में आकाश के किरदार के लिए ही आयुष्मान को प्रतिष्ठित नैशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ तब्बू और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। '' का नकुल कौशिकसाल 2018 में आयुष्मान खुराना की यह एक और सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक ऐसे मिडिल क्लास लड़के का किरदार निभाया था जिसे अपनी शादी से पहले पता चलता है कि उसकी मां प्रेग्नेंट हैं। समाज में पहले मुंह छिपाते हुए नकुल बाद में खुलकर इस चीज का सामना करता है और अपने परिवार के साथ खड़ा होता है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजराज राव और सुरेखा सीकरी मुख्य भूमिकाओं में थे। 'आर्टिकल 15' में अयान रंजनआयुष्मान खुराना की इस फिल्म को भी काफी पसंद किया गया है। फिल्म में आयुष्मान ने एक बड़े शहर के रहने वाले आईपीएस अधिकारी अयान रंजन का किरदार निभाया था जिसकी पोस्टिंग एक बेहद पिछड़े इलाके में कर दी जाती है। छोटे शहर में एक रेप और मर्डर के मामले की जांच करते हुए अयान का सामना समाज और सिस्टम में फैले जातीय भेदभाव से होती है और इसके बाद वह इस बुराई से लड़ने का फैसला करता है। आयुष्मान को इस फिल्म में अयान रंजन के सीरियस रोल में काफी पसंद किया गया था। 'ड्रीम गर्ल' में करमवीर उर्फ पूजाआयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जो लड़की की आवाज में बात कर सकता है। फिल्म में करमवीर सिंह के साथ ही वह एक पूजा नाम की लड़की का भी किरदार निभा रहे हैं। यह अपने आप में एक अलग तरह का किरदार है और फिल्म में पूजा की आवाज में डबिंग भी की है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और जनता का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2AebXuC
via IFTTT

No comments:

Post a Comment