ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के जरिए बॉलिवुड में वापसी करने जा रही हैं। इससे पहले वह साल 2016 में आई फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आई थीं। हाल ही में 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी स्वर्गीय लेखिका और मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में जायरा वसीम आयशा के किरदार में हैं, जबकि प्रियंका और फरहान अख्तर उनके पैरंट्स का रोल प्ले कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका ने बताया कि उन्होंने 3 साल बाद फिल्मी परदे पर लौटने का क्यों फैसला किया और वापसी के लिए इसी फिल्म को क्यों चुना। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस तरह की फिल्में करने के लिए काफी वक्त लगता है और इसलिए बीते 3 सालों में उन्होंने कोई और हिंदी फिल्म नहीं की। प्रियंका ने आगे कहा कि वह एक ऐसी फिल्म की तलाश में थीं, जिसमें उन्हें एक ऐक्टर के तौर पर पूरी तरह से डूब जाने का मौका मिले। फिर चाहे वह भारतीय फिल्म हो या फिर अमेरिकी। 'द स्काई इज पिंक' इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। जिस आयशा से फिल्म की कहानी प्रेरित है, वह दिल्ली की थीं। से जूझने लगी। pulmonary fibrosis नाम की बीमारी से जूझने वाली आयशा की मात्र 18 साल की उम्र में ही मौत हो गई। मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ-साथ वह एक राइटर भी थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZW386V
via IFTTT
No comments:
Post a Comment