Tuesday, September 24, 2019

'कुली नंबर 1' की शूटिंग के लिए समुद्री रास्‍ते से पहुंचे वरुण धवन

ऐक्‍टर अपनी आने वाली फिल्‍म 'कुली नंबर 1' के शूट के लिए समंदर के रास्‍ते जेट से निकले। बीते दिनों फिल्‍म के सेट पर आग लग जाने से इसकी शूटिंग रोक दी गई थी। अब ऐसा लग रहा है कि फिल्‍म की टीम ने शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। वरुण शूटिंग के लिए निकले तो पपराजियों ने भी जेटी राइड इंजॉय की। इस दौरान वरुण वाइट स्‍वेटशर्ट के साथ वाइट डेनिम में दिखे जो कि उनके लुक को और स्‍टाइलिश बना रहा था। फटॉग्रफर्स वरुण की पिक्‍चर्स क्‍लिक कर रहे थे और वह दोनों हाथ से लोगों का अभिवादन स्‍वीकार कर रहे थे। इससे पहले ऐक्‍टर ने अपना ए‍क विडियो शेयर किया था जिसमें वह सेट पर ऐक्‍ट्रेस सारा अली खान के साथ क्‍वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे थे। बात करें फिल्‍म की तो यह 1995 में आई गोविंदा और करिश्‍मा कपूर स्‍टारर फिल्‍म 'कुली नंबर 1' का ही रीमेक है। इसका डायरेक्‍शन भी डेविड धवन ही कर रहे हैं। फिल्‍म अगले साल 1 मई को रिलीज हो सकती है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2kKgHE0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment