2 जुलाई तक सरकार ने इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से मांगे थे कानून को लेकर सुझाव
from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2UdHU3o
Thursday, July 1, 2021
बॉलीवुड ब्रीफ:अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' का 27 जुलाई को रिलीज होना संभव नहीं, यश की 'KGF 2' 9 सितंबर को ही हो सकती है रिलीज
from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3jADa2A
अनन्या पांडे की कजिन अलाना ने बिकिनी में दिए पोज, तस्वीरों को बार-बार निहारने का करेगा मन
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे () की कजिन (Alanna Panday) के बी-टाउन इंडस्ट्री में आने की कोई चर्चा नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरों से लोग कयास लगाने पर मजबूर हो जाते हैं कि वह एक दिन अपनी बहन की तरह ऐक्ट्रेस बनेंगी। फिलहाल, अलाना पांडे ने एक बार फिर बिकिनी में अपनी तस्वीरें () शेयर की हैं। अलाना पांडे ने अपनें इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पांच तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो बिकिनी पहनकर पूल में खड़ी नजर आ रही हैं और अलग-अलग पोज दे रही हैं। अलाना पांडे ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, 'इन तस्वीरों में से कोई एक पसंद करें, क्योंकि मैं किसी एक पर अपनी सहमति नहीं बना पाई।' अलाना पांडे हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड Ivor Mccray V के साथ शिफ्ट हुई हैं। अलाना पांडे ने उनके इस फैसले पर अपने परिवार के रिऐक्शन पर बात करते हुए कहा कि वे बहुत खुले विचारों वाले हैं और जब उन्होंने साथ रहने का फैसला किया वे बहुत खुश थे। उन्होंने आगे बताया कि जब मां को इस बारे में बताया कि तो वह खुश थी कि यह उसका पहला घर है जो उसने अपने दम पर लिया है। अलाना पांडे ने बताया कि उनके माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उसके फैसले पर तुरंत सहमत हो गए। अलाना पांडे ने बताया कि उसे अपने माता-पिता को मनाने की जरूरत भी नहीं पड़ी। उन्होंने यह भी खुलासा किया उसने सिर्फ एक फोन किया और कहा, 'एक लड़का है और मैं उससे प्यार करती हूं। हम साथ रह रहे हैं।' अलाना पांडे सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 8 लाख के करीब फॉलोअर्स हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड Ivor Mccray V के साथ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। बता दें कि अलाना पांडे की मां डिएन पांडे सेलिब्रेटी फिटनेस ट्रेनर हैं। उनके पिता चिक्की पांडे मुंबई के बिजनेसमैन हैं। उनका का एक भाई अहान पांडे है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ha9B6n
via IFTTT
राज कौशल की मौत का गम:पति राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा बेदी का रो-रोकर है बुरा हाल, हाल-चाल जानने पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स
from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2UcYC2Q
घुमक्कड़ जान्हवी कपूर ने शेयर की तस्वीरें, कभी दोस्तों के साथ पूल में तो कभी घास पर लेटी दिख रहीं
जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और उन्होंने हालिया वकेशंस की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। अभी-अभी जान्हवी कपूर ने अपने ढेरों तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह प्रकृति की खुली वादियों का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट 10 तस्वीरें फैन्स से शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जान्हवी ने वाइल्ड फ्लावर और वाइल्ड फायर कैप्शन में लिखा है। इन तस्वीरों में जान्हवी कभी अकेली घास पर लेटी हुईं तो कभी अपने दोस्तों के साथ पूल में इंजॉय करती नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। कुछ तस्वीर में वह समंदर की लहरों का मजा लेती दिख रही हैं तो कुछ में रेजॉर्ट के अंदर अपने बेहतरीन पलों को इंजॉय करती नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर अक्सर अपने दोस्तों के साथ मस्ती टाइम वाला वीडियो पोस्ट किया करती हैं। हाल ही में अपनी बहन खुशी कपूर के साथ जिम वाला वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। जान्हवी अक्सर अपना ट्रिप दोस्तों के साथ ही प्लान करती हैं। इस साल के शुरुआत में भी जान्हवी मालदीव और राजस्थान घूमने निकली थीं, जिसके कई वीडियोज़ और तस्वीरें जान्हवी ने शेयर किए थे। जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। यह कॉमिडी ड्रामा फिल्म है, जिसे आनंद एल राय ने प्रड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3Abgcox
via IFTTT
Gulshan Kumar की हत्या और 16 गोलियों की गूंज: जानिए बीते 24 साल में क्या हुआ, क्या नहीं
टी-सीरीज के मालिक की हत्या के मामले (Gulshan Kumar Murder Case) में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अब्दुल रऊफ मर्चेंट (Abdul Rauf Merchant) और अब्दुल राशिद (Abdul Rashid) को जहां उम्रकैद की सजा सुनाई है, वहीं टिप्स इंडस्ट्रीज के मालिक रमेश तौरानी () को मामले में बरी करने का फैसला बरकरार रखा है। इससे पहले सेशन कोर्ट ने अब्दुल राशिद को हत्याकांड मामले में बरी कर दिया था। महाराष्ट्र सरकार ने अब्दुल राशिद को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील की थी। 10 करोड़ की फिरौती और 16 गोलियों की गूंजनब्बे का दशक में जहां एक ओर गुलशन कुमार ने सिनेमाई संगीत की दुनिया को बदलकर रख दिया था, वहीं दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और उसके राइट हैंड माने जाने वाले अबू सलेम (Abu Salem) के इशारे पर उनकी हत्या कर दी गई। 12 अगस्त 1997 को जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर उनके शरीर को 16 गोलियों से छलनी कर दिया गया। बताया जाता है कि अबू सलेम ने गुलशन कुमार से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। गुलशन कुमार ने फिरौती देने से इनकार किया तो अबू सलेम ने दो शार्प शूटरों को हत्या की सुपारी दे दी। यही नहीं, महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी राकेश मारिया ने खुद न्यूज एजेंसी 'आईएएनएस' को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें उस साल अप्रैल महीने में ही एक मुखबिर ने अबू सलेम के प्लान की खबर दी थी। 5 महीने पहले पुलिस को मुखबिर ने दी थी खबरराकेश मारिया ने बताया, 'मुझे 12 अप्रैल 1997 को एक मुखबिर का फोन आया। उसने मुझे बस इतना बताया- सर, गुलशन कुमार का विकेट गिरने वाला है। मैंने उस मुखबिर से पूछा कि कौन विकेट लेने वाला है? उसने जवाब दिया- अबू सलेम, सर उसने अपने शूटर के साथ प्लान नक्की किया है। गुलशन कुमार रोज सुबह घर से निकलने से पहले शिव मंदिर जाता है, वहीं पर उसका काम खत्म करने वाले हैं।' बीते 24 साल, पुलिस की जांच और कोर्ट का फैसलागुलशन कुमार की हत्या ने न सिर्फ बॉलिवुड, बल्कि पुलिस महकमे को भी हिलाकर रख दिया था। सवाल खाकी वर्दी पर भी उठने लगे के जानकारी होने के बावजूद गुलशन कुमार की जान क्यों नहीं बचाई जा सकी। गुलशन कुमार की हत्या के बाद बीते 24 साल में इस पूरे मामले में क्या-कुछ हुआ है, आइए जानते हैं- Gulshan Kumar Murder Case Timeline: 12 अगस्त 1997: मुंबई के जुहू में जीत नगर स्थित जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर सुबह-सुबह तीन शूटरों ने गुलशन कुमार को गोलियों से छलनी कर दिया। उनके शरीर में 16 गोलियां दागी गईं। अब्दुल रऊफ मर्चेंट इन शूटरों में से एक था। गुलशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। 30 अगस्त 1997: म्यूजिक कंपोजर नदीम अख्तर सैफी पर आरोप लगे कि वह गुलशन कुमार की हत्या करवाने में शामिल थे। यही नहीं, यह भी कहा गया कि नदीम सैफी ने ही हत्यारों को हायर किया। नदीम सैफी इसके बाद से ही भारत छोड़ ब्रिटेन चले गए। श्रवण राठौर के साथ उनकी जोड़ी भी कुछ साल बाद टूट गई। भारतीय अधिकारी नदीम को भारत वापस लाने में नाकाम रहे। जबकि नदीम लगातार अलग-अलग माध्यमों से अपनी बेगुनाही को लेकर आवाज उठाते रहे। अक्टूबर 1997: टिप्स इंडस्ट्रीज के मालिक रमेश तौरानी को इस जघन्य अपराध के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोप लगाया गया कि रमेश तौरानी ने कथित तौर पर गुलशन कुमार के हत्यारों को 25 लाख रुपये दिए थे। टिप्स कैसेट्स और गुलशन कुमार की कंपनी टी-सीरीज उस दौर में एक-दूसरे के सबसे बड़े राइवल थे। हालांकि, पुलिस कोर्ट में रमेश तौरानी के खिलाफ आरोप साबित करने में नाकाम रही। नवंबर 1997: पुलिस ने गुलशन कुमार हत्याकांड मामले में 400 पन्नों की चार्जशीट दायर की। इसमें 26 लोगों को हत्या का आरोपी बनाया गया। इनमें से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक आरोपी मोहम्मद अली शेख केस में सरकारी गवाह बनने के लिए राज़ी हो गया। जनवरी 2001: हत्या में शामिल एक शूटर अब्दुल रऊफ उर्फ दाऊद मर्चेंट को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया। जून 2001: गुलशन कुमार की हत्या मामले में कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ। अप्रैल 2002: अदालत ने 19 में से 18 आरोपियों को बरी कर दिया। जबकि अब्दुल रऊफ को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। साल 2009: जेल में सजा काट रहे अब्दुल मर्चेंट ने साल 2009 में मां की बीमारी का हवाला देते हुए पैरोल की अर्जी दी। उसे कोर्ट ने बीमार मां से मिलने की इजाजत दी। लेकिन पैरोल पर रिहा अब्दुल बांग्लादेश भाग गया। फर्जी पासपोर्ट मामले में उसे बांग्लादेश पुलिस ने अरेस्ट किया था। जिसके बाद उसे वापस भारत लाया गया और जेल में बंद कर दिया गया। 01 जुलाई 2021: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अब्दुल रऊफ मर्चेंट और अब्दुल राशिद को उम्रकैद की सजा सुनाई। टिप्स इंडस्ट्रीज के मालिक रमेश तौरानी को मामले में बरी करने का फैसला बरकरार रखा।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TozNB0
via IFTTT
अफेयर की खबरों पर सफाई:अमिताभ की नातिन नव्या नवेली से रिलेशन की खबरों पर जावेद जाफरी के बेटे मिजान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरे पिता मुझे घूरकर सवाल करते हैं'
from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3jxFoiU
Birthday पर ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती, लोगों ने कहा- तुम किसी से मदद मांगने के लायक नहीं
सुशांत सिंह राजपूत () की मौत के बाद से ही ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करती हैं तो ट्रोलर्स उन्हें निशाने पर ले लेते हैं। रिया चक्रवर्ती का 1 जुलाई को बर्थडे है और बर्थडे से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Rhea Chakraborty Instagram) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैन्स से एक बीमार बच्चे के लिए आर्थिक मदद मांगी। लेकिन ऐसा करके रिया चक्रवर्ती बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया को उनके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार बताया। सुशांत के फैन्स ने भी रिया चक्रवर्ती पर खूब गुस्सा निकाला था और सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। हालांकि रिया ने तब सुशांत के पिता के आरोपों को गलत बताया था। रिया चक्रवर्ती के प्रति फैन्स और यूजर्स का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है और इसलिए वह कुछ भी पोस्ट करती हैं तो उन पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ता है। कुछ ऐसा ही इस बार फिर हुआ है। रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर बीमार बच्चे के लिए मदद मांगते हुए वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ कैप्शन में रिया चक्रवर्ती ने उस बच्चे के नाम के साथ-साथ बीमारी के बारे में भी जानकारी दी है और बताया है कि उस बच्चे के लिए एक खास दवाई चाहिए जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। उसी कीमत के लिए रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर डोनेशन लिंक शेयर कर लोगों से मदद करने की गुजारिश की। साथ ही रिया ने वीडियो में बताया कि वह अपनी तरफ से उस बीमार बच्चे की मदद कर चुकी हैं। यूजर्स बोले- तुम किसी से मदद मांगने के लायक नहीं इस पर लोगों ने रिया चक्रवर्ती को निशाने पर ले लिया और खूब सुनाया। एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'तुम ही मदद करो। तुम्हारे पास तो खूब पैसा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अपनी इमेज चेंज करने की कोशिश कर रही हो? कुछ फायदा नहीं होगा।' एक और यूजर ने कॉमेंट किया, 'ताई ने भी सोशल सर्विस स्टार्ट कर ली?' कुछ यूजर्स तो सारी हदें पार कर गए, जिनमें से एक ने वीडियो पर लिखा, 'आप किसी से मदद मांगने लायक नहीं हो।' 'चेहरे' में नजर आएंगी रिया, 2009 में किया था डेब्यू प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती अब फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, क्रिस्टल डिसूजा, सिद्धांत कपूर, रघुबीर यादव और अन्नू कपूर जैसे स्टार्स हैं। रिया चक्रवर्ती 1 जुलाई को 29वां बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से साल 2009 में की थी। इसके बाद उन्होंने एमटीवी वीजे के लिए ऑडिशन दिया। ऑडिशन में सिलेक्ट होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने कुछ टीवी शोज होस्ट किए और फिर साउथ की फिल्मों का रुख किया। 2012 में रिया चक्रवर्ती ने तेलुगु फिल्म Tuneega Tuneega से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे और उसके एक साल बाद यानी 2013 में रिया चक्रवर्ती ने फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' के जरिए बॉलिवुड में एंट्री की।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dvOLMv
via IFTTT
Naseeruddin Shah Health Update: पत्नी रत्ना पाठक ने बताया अब कैसे हैं नसीरुद्दीन शाह
बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार (Naseeruddin Shah) को 29 जून के दिन मुंबई के खार स्थित 'हिंदूजा हॉस्पिटल' में एडमिट कराया गया था। इसपर 'पिंकविला' ने नसीरुद्दीन शाह ( wife Ratna Shah) की पत्नी रत्ना शाह से खास बातचीत की है। रत्ना शाह ने ऐक्टर की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि अभी वह एकदम ठीक हैं। पिंकविला से बात करते हुए रत्ना ने कहा, 'नसीरुद्दीन () पूरी तरह ठीक हैं। उनके फेफड़े पर एक छोटा सा स्पॉट है, जिसका इलाज चल रहा है। पूरी उम्मीद है कि उन्हें कल तक छुट्टी मिल जाएगी।' उन्होंने आगे कहा,'यह सिर्फ निमोनिया है, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि फेफड़े पर जो स्पॉट पाया गया है वह अभी एक छोटे से हिस्से में है इसलिए उम्मीद है कि जल्द ही यह ठीक हो जाएगा।' नसीरुद्दीन शाह के भतीजे मोहम्मद अली शाह ने भी कहा,'मेरे पिताजी ने उनसे फोन पर बात की थी। वह ठीक हैं। यह निमोनिया है, लेकिन इसमें चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है।' नसीरुद्दीन शाह के मैनेजर ने कहा,'ऐक्टर दो दिन से हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनके शुरुआती चेकअप में जैसे ही निमोनिया का पता चला उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और जल्द ही वह ठीक हो जाएंगे।' वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल नसीरुद्दीन शाह वेब शो 'बंदिश बैंडिट्स' में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hhZISQ
via IFTTT
'जलकुकड़ी' की तरह जिम में 'गुत्थम गुथी' करती दिखीं जान्हवी और खुशी कपूर, वीडियो वायरल
बचपन में भाई-बहनों के साथ आपने भी हंसी-मजाक में खूब गुत्थम गुत्थी की होगी। बचपन के दिन सुहाने होते हैं और सबसे हसीन यादों में ये वो पल हैं, जो हमें हमेशा याद आते हैं। आपने ठहरे हुए पानी में दो जलकुकड़ी को भी आपस में भिड़ते देखा होगा। () और () की उम्र भले ही 24 साल और 20 साल हो, लेकिन दोनों बहनों की यारी बचपन की तरह अभी भी जवां है। कम से कम इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे। जिम में वर्कआउट करने पहुंची दोनों बहनों की गुत्थम गुत्थी का यह वीडियो (Janhvi khushi fun Fighting Video) मजेदार भी है और यह सीख भी कि अपनों के बीच बचपन को कभी बीतने नहीं देना चाहिए। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियोजान्हवी कपूर ने यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो को कैप्शन दिया है, 'हम दोनों वर्कआउट को लेकर वाकई बहुत सीरियस हैं।' वीडियो में जान्हवी लाल और बैंगनी रंग के आउटफिट में तो खुशी ग्रे और ब्लैक कलर के कपड़ों में नजर आ रही हैं। दोनों बहनें पिलाटेज के लिए जिम पहुंची थीं। नम्रता पुरोहित ने शूट की बहनों की मस्तीवीडियो में जान्हवी, खुशी के पैर खींचते हुए नजर आ रही हैं, जबकि खुशी उनसे बचने की कोशिश करते हुए जमीन पर हंसते हुए इधर से उधर गोल-गोल घूम रही हैं। दोनों की हंसी गूंज रही है। इस वीडियो को जान्हवी और खुशी की ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने शूट किया है। नम्रता ने अपने अकाउंट से हाल ही जान्हवी का एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्क्वॉट्स करती नजर आ रही हैं। फादर्स डे पर दिखा परिवार का प्यारजान्हवी और खुशी, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटियां हैं। बीते दिनों फादर्स डे के मौके पर दोनों अपने पिता के साथ सौतेले भाई बहन अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के साथ डिनर करते हुए नजर आए थे। जान्हवी और खुशी जहां पहले से अर्जुन कपूर के बेहद करीब हैं, वहीं श्रीदेवी के निधन चारों भाई-बहनों में निकटता और प्यार और बढ़ी है। इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं जान्हवीजान्हवी कपूर ने साल 2018 में ईशान खट्टर के अपॉजिट 'धड़क' फिल्म से बॉलिवुड डेब्यू किया। तब से अब तक वह 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' और 'रूही' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जान्हवी आगे करण जौहर की 'दोस्ताना 2' और 'गुड लक जेरी' जैसी फिल्मों में दिखने वाली हैं। खुशी कपूर अभी सिनेमाई पर्दे से दूर हैं। हालांकि, चर्चा यह जरूर है कि देर-सवेर खुशी भी बॉलिवुड में दस्तक देंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xazyrW
via IFTTT
गुलशन कुमार हत्याकांड:बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोषी अब्दुल रऊफ की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा, उसने सेशन कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी
from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3jsL65T
गुलशन कुमार की कहानी:जूस की दुकान पर काम करते-करते कैसेट किंग बने थे गुलशन कुमार, अंडरवर्ल्ड ने फ़िरौती ना मिलने पर करवा दिया था मर्डर, मंदिर के बाहर मारी थी 16 गोलियां
from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3w3PkDH
Wednesday, June 30, 2021
संजय लीला भंसाली ने शुरू की 'Heera Mandi' की शूटिंग, लीड रोल में दिखेंगे ये स्टार्स?
आलिया भट्ट () स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) की शूटिंग खत्म करने के बाद फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने अब अपने अगले प्रॉजेक्ट 'हीरा मंडी' (Heera Mandi) की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि भंसाली इस वेब सीरीज को डायरेक्ट नहीं करेंगे। वह इसे बस प्रड्यूस करेंगे। संजय लीला भंसाली अपने इस प्रॉजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 'फिल्मफेयर' की रिपोर्ट के मुताबिक, भंसाली ने 'हीरा मंडी' की शूटिंग शुरू कर दी है और इसकी शूटिंग वहीं चल रही है जहां 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का सेट लगा था। पढ़ें: बता दें कि 'गगूंबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग का कुछ हिस्सा बचा हुआ था, जिसे हाल ही पूरा गया है। इस फिल्म के बाद भंसाली ने तुरंत ही 'हीरा मंडी' की शूटिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिलहाल बिल्कुल भी आराम के मूड में नहीं हैं। बात करें 'हीरा मंडी' की कास्ट की, तो अभी इसे लेकर कुछ भी कन्फर्मेशन नहीं आया है, पर कहा जा रहा है कि इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), निमरत कौर (Nimrat Kaur), मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) और सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) अहम किरदारों में नजर आएंगी। वहीं इससे पहले खबरें थीं कि 'हीरा मंडी' में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लीड रोल में होंगी। पढ़ें: ऐसा कहा जा रहा था कि संजय लीला भंसाली के दोनों प्रॉजेक्ट यानी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'हीरा मंडी' एक ही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जहां 'गंगूबाई काठियावाड़ी' कमाठीपुरा की बेगम गंगूबाई पर आधारित है, वहीं 'हीरा मंडी' लाहौर की गलियों के रेड लाइट एरिया और वहां के कल्चर पर आधारित होगी। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 30 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन, हुमा कुरैशी, इमरान हाशमी, विजय राज और सीमा पहवा जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dsRWV2
via IFTTT
Subscribe to:
Posts (Atom)