पिछले हफ्ते अपनी शादी के लिए ऐक्ट्रेस लगातार खबरों में रही हैं। दीया की शादी की काफी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई थीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। एक दिन पहले ही दीया को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। अब दीया ने सोशल मीडिया पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है जिसमें उनके ने लोगों का ध्यान खासतौर पर खींचा है। दीया ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'एक नई कहानी लिखने को तैयार, चलो दिल्ली।' दीया ने तस्वीर पर वर्क मोड भी लिखा है यानी कि वह अपने काम के लिए दिल्ली गई हैं। हालांकि इसके बारे में उन्होंने ज्यादा डीटेल्स शेयर नहीं की हैं। मगर इस तस्वीर में दीया का मंगलसूत्र सबका ध्यान खींच रहा है। पतली चेन में सिंगल राउंड पेंडेंट वाला यह मंगलसूत्र काफी खूबसूरत लग रहा है। देखें, दीया की तस्वीर: बता दें कि पिछले हफ्ते सोमवार को दीया ने परिवार और नजदीकी दोस्तों की मौजदूगी में बिजनसमैन से शाी कर ली। इसके बाद दीया ने भी अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। बता दें कि इससे पहले दीया की शादी प्रड्यूसर साहिल संघा के साथ हुई थी मगर 2019 में दोनों अलग हो गए थे। वैभव रेखी की शादी भी पहले सुनयना रेखी से हुई थी और उनकी एक बेटी समायरा भी है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3siM6ux
via IFTTT
No comments:
Post a Comment