बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या आज भी फिल्म इंडस्ट्री भूली नहीं है। 20 फरवरी 2021 को जिया खान का 33वां जन्मदिन है। जिया खान ने बेहद कम समय में बॉलिवुड में अपनी पहचान बना ली थी। केवल 3 फिल्में करने के बावजूद जिया तेजी बढ़ती बॉलिवुड ऐक्ट्रेस में शुमार होती थीं। हालांकि वह सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचतीं उससे पहले ही उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आइए जानते हैं जिया खान की जिंदगी के अंजाने पहलू।2o फरवरी 2021 को जिया खान का 33वां जन्मदिन है। जिया खान ने साल 2013 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आइए, जानते हैं जिया खान के बारे में ऐसी बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या आज भी फिल्म इंडस्ट्री भूली नहीं है। 20 फरवरी 2021 को जिया खान का 33वां जन्मदिन है। जिया खान ने बेहद कम समय में बॉलिवुड में अपनी पहचान बना ली थी। केवल 3 फिल्में करने के बावजूद जिया तेजी बढ़ती बॉलिवुड ऐक्ट्रेस में शुमार होती थीं। हालांकि वह सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचतीं उससे पहले ही उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आइए जानते हैं जिया खान की जिंदगी के अंजाने पहलू।
अमेरिका में जन्मीं, ब्रिटेन में पली बढ़ीं

जिया खान का जन्म न्यू यॉर्क सिटी में हुआ था। जब जिया केवल 2 साल की थीं तभी उनके पिता अपना परिवार छोड़कर चले गए थे। बाद में जिया खान का पालन-पोषण और पढ़ाई लंदन में हुई। पढ़ाई पूरी करने के बाद जिया फिल्मों में करियर का सपना लेकर मुंबई आ गईं।
जिया नहीं था असली नाम

बहुत कम लोगों को पता है कि जिया खान का असली नाम जिया नहीं था। पिता अली रिजवी खान और मां राबिया खान ने जिया का नाम नफीसा रिजवी खान रखा था। हालांकि बाद में उन्होंने बॉलिवुड में जिया खान नाम से ही डेब्यू किया था।
पहली ही फिल्म से मिला बड़ा ब्रेक

जिया खान को बॉलिवुड में पहली फिल्म 'निशब्द' मिली। राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जिया खान के रोल को काफी सराहा गया था। सबसे बड़ी बात है कि जिया को अपनी पहली ही फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे मेगास्टार के ऑपोजिट लीड रोल ऑफर हुआ था।
कुल 3 बड़ी फिल्मों में ही काम कर सकीं जिया

जिया खान को 'निशब्द' के बाद आमिर खान जैसे स्टार के साथ 'गजनी' फिल्म में देखा गया। 'गजनी' में भी जिया के किरदार को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था और जिया ने साबित किया था कि वह अच्छी ऐक्टिंग भी कर सकती हैं। गजनी के बाद जिया ने 'हाउसफुल' में काम किया था। इसके बाद जिया कोई फिल्म नहीं कर पाईं।
फांसी से गले लगा ली दर्दनाक मौत

3 जून 2013 को जिया खान ने अपने मुंबई के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिया की मौते के 3 दिन बाद उनकी बहन को 6 पेज का सूइसाइड नोट मिला था। इस नोट में जिया खान ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के साथ अपनी रिलेशनशिप की च्रचा की थी। जिया ने इस लेटर में सूरज पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे।
प्रेगनेंट हो गई थीं जिया

अपने सूइसाइड नोट में जिया ने यह भी खुलासा किया था कि वह एक बार प्रेगनेंट हो गई थीं जिसके बाद सूरज पंचोली ने उनका अबॉर्शन कराया था। जिया ने सूरज पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद जिया की मां राबिया ने सूरज पंचोली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करा दिया।
सीबीआई के पास है जिया का केस, मगर नहीं निकला नतीजा

जिया की मां की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार भी किया था। बाद में सूरज को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। दिसंबर 2015 में जिया की मौत का मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। हालांकि आज तक जिया की मौत के मामले में कोई नतीजा नहीं आ पाया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37wvjfj
via IFTTT
No comments:
Post a Comment