Saturday, February 20, 2021

करीना कपूर ने दिया बेटे को जन्म, लोग बोले- इब्राहिम लोधी, तैमूर के बाद बाबर

करीना कपूर और सैफ अली खान एक बार फिर से पैरंट्स बन चुके हैं। 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेबो ने बेटे को जन्म दिया है। करीना, सैफ की तरफ से इस बारे में ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। इस खबर से उनके फैन्स में खुशी है वहीं कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। बच्चे के नाम पर लोग करने लगे ट्रोल करीना कपूर दूसरी बार मां बन चुकी हैं। उनके फैन्स का लंबा इंतजार खत्म हो गया। कई दिन से उनकी डिलिवरी को लेकर कयास लग रहे थे। फाइनली उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं वहीं कुछ लोग बच्चे को नाम को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं। सैफ के बड़े बेटे का नाम इब्राहिम है, दूसरे बेटे का नाम तैमूर अब लोग तीसरे बेटे को बाबर बुला रहे हैं। बड़े घर में होगा बच्चे का स्वागत अगस्त में उन्होंने फैन्स के साथ खुशखबरी शेयर की थी। इसके बाद से करीना लगातार ऐक्टिव हैं। डिलिवरी के दो दिन पहले तक करीना ऐक्टिव दिखाई दी हैं। रिपोर्ट्स थीं कि करीना की डिलिवरी 15 के बाद कभी भी हो सकती है। नए बच्चे के स्वागत के लिए सैफ और करीना बड़े घर में शिफ्ट हो चुके हैं। रिपोर्ट्स थीं कि बेबो तैमूर को भी काफी वक्त से छोटे भाई को संभालने की प्रैक्टिस करवा रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aEcdWQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment