बॉलिवुड के बड़े निर्देशकों में शुमार भी दिवंगत ऐक्टर के जबरा फैन थे। खुद आशुतोष ने यह स्वीकार किया है। आशुतोष गोवरिकर ने तो उस एक सीन को भी याद किया है, जिसे देखने के बाद से ही वह इरफान के फैन हो गए थे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। आशुतोष गोवरिकर ने इरफान को याद करते हुए लिखा, '1988 में जब श्याम बेनेगल डिस्कवरी ऑफ इंडिया बना रहे थे। तब मैं भी उसका हिस्सा था। मैं तब ऐक्टर के रूप में काम कर रहा था। एक दिन मैंने एक युवा को देखा। एक संवाद वहां चल रहा था, जहां उस युवा के डॉयलॉग को सुनकर मैं अचंभित था। उसके बोलने का अंदाज क्या जबरदस्त था।' आशुतोष ने यह भी लिखा उस पल को याद करते हुए आशुतोष ट्वीट में लिखते हैं, यह संवाद अकबर और उनके इतिहासकार बदायूनी के बीच था। वह युवा बदायूनी का रोल कर रहा था। उसका अंदाज जबरदस्त था। जब मैंने असिस्टेंट से उस युवा के बारे में पूछा तो जवाब मिला कि वह इरफान खान हैं। मैं तभी से उनका फैन हो गया। यह इरफान की अंतिम फिल्म बता दें कि अंग्रेजी मीडियम इरफान खान की अंतिम फिल्म रही है। इस फिल्म से पहले ही लॉकडाउन के कारण यह थिअटर्स तक नहीं आ पाई। फिल्म से पहले प्रमोशन के दौरान ही इरफान को अपने जाने का अहसास हो गया था। ऐसे में उन्होंने एक प्रमोशन वीडियो में ही यह कहा था कि शायद वह हमारे बीच हैं भी और नहीं भी हैं। इरफान ने इसके साथ सबसे इस फिल्म को देखने की अपील की थी। ऐंजेलिना जोली ने भी किया याद इरफान खान कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ते हुए 29 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में नहीं रहे। 2007 में उन्होंने हॉलिवुड फिल्म 'अ माइटी हार्ट' में ऐंजेलिना जोली के साथ काम किया था। एक स्टेटमेंट में ऐंजेलिना ने कहा, इरफान के साथ काम करना उनके लिए प्रिविलेज की बात है। वह क्राफ्ट के लिए उनके कमिटमेंट की तारीफ करती हैं। उन्होंने उनकी स्माइल को भी याद किया और कहा, क्राफ्ट के लिए उनके कमिटमेंट और साथ ही स्माइल के लिए मैं उनको याद करती हूं। अपनी तरफ से उनके परिवार, दोस्तों और उनके भारत और पूरी दुनिया में फैंस के लिए सांत्वना भेजती हूं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WmOjGU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment