Tuesday, May 5, 2020

ऋषि कपूर से रणबीर की तुलना पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- बाप-बाप होता है

पिछले हफ्ते बॉलिवुड के दिग्गज कलाकार की मौत पर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने काफी दुख जताया है। सबसे ज्यादा ऋषि को वे लोग याद कर रहे हैं जिन्होंने ऋषि कपूर के साथ फिल्मों में काम किया है। अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त जैसे कई कलाकारों के साथ ही ने भी ऋषि कपूर के साथ काम किया था। इन दोनों ने 'नसीब', 'रणभूमि' 'खुदगर्ज' और 'हवालात' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। हाल में शत्रुघ्न सिन्हा ने हमारे सहयोगी अखबार 'मुंबई मिरर' से ऋषि कपूर के बारे में बात करते हुए कहा कि राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना के बाद ऋषि कपूर अपने ही स्टाइल में रोमांस करने वाले पोस्टर बॉय बन चुके थे। ऋषि कपूर के बेटे की भी काफी फैन फॉलोइंग है, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा का मानना है कि रणबीर को अभी ऋषि की बराबरी करने में लंबा सफर तय करना होगा। उन्होंने कहा, 'रणबीर को ऋषि जैसा बनने के लिए काफी मेहनत करनी होगी क्योंकि बाप बाप होता है। अभी इन दोनों (ऋषि और रणबीर) की तुलना नहीं की जा सकती है।' हालांकि शत्रुघ्न ने इस बात से भी इनकार नहीं किया है कि रणबीर कपूर काफी काबिल हैं और ऐक्टिंग के मामले में कहीं से भी कमतर नहीं हैं। शत्रुघ्न सिन्हा पहले भी रणबीर कपूर की काफी तारीफ कर चुके हैं। बता दें कि बीते 30 अप्रैल को ही कैंसर की लंबी बीमारी के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया। उससे एक दिन पहले ही बॉलिवुड के दिग्गज ऐक्टर इरफान ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2W60uJc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment