Tuesday, May 5, 2020

कनिका कपूर ने किया इमोशनल करने वाला पोस्ट, आ रही बच्चों की याद

बॉलिवुड सिंगर कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से खबरों में हैं। अब उनका Covid-19 टेस्ट नेगेटिव आ चुका है। वह अहतियात के तौर पर अपने माता-पिता के साथ क्वॉरंटीन हैं। अब उन्हें अपने बच्चों की याद सता रही है। लंदन में पढ़ते हैं कनिका के बच्चे बीते मार्च कनिका कपूर लंदन से लौटी हैं। वहां से लौटकर उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। उन्होंने खुद को आइसोलेट नहीं किया जिसके चलते उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। अब वह ठीक हैं और लखनऊ में अपने पैरंट्स के साथ क्वारंटीन में हैं। उनके बच्चे लंदन में रहते हैं। वह लॉकडाउन के चलते इंडिया नहीं आ सके। अब कनिका कपूर को उनकी याद सता रही है। शेयर की बच्चों की तस्वीर कनिका ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीर शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा है, आई मिस यू सो मच। कनिका की 2 बेटियां और 1 बेटा है। तीनों लंदन में रहते हैं। लखनऊ में ऐडमिट थीं कनिका बता दें कि कनिका पहली बॉलिवुड सिलेब हैं जिनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। कोरोना की पुष्टि होने के बाद वह लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज चला।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3chmx5z
via IFTTT

No comments:

Post a Comment