कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलिवुड स्टार्स 'I For India' कंसर्ट में एक साथ आगे आए हैं। इस कंसर्ट का मकसद फंड इकट्ठा करना है। इसमें भी एक गाने पर परफॉर्म करते नजर आए। उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद फैंस ने नोटिस किया कि उनके पीछे गणेश की प्रतिमा और कुरान रखे हैं। इसको लेकर कई ट्वीट्स इंटरनेट पर छाए हुए हैं। वीडियो में दिखे अबराम Covid-19 रिलीफ फंड के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, रितिक रोशन और आयुष्मान खुराना लाइव कंसर्ट का हिस्सा बने। सभी ने फैंस से इस मुश्किल समय में लोगों की मदद करने की अपील की। शाहरुख खान ने 'सब सही हो जाएगा' गाने पर परफॉर्म किया। इस गाने को रैपर बादशाह ने कम्पोज किया है। इस वीडियो में अबराम भी दिखाई दिए। उन्हें देख फैंस काफी एक्साइटेड थे। शाहरुख ने किया मजेदार मेसेज वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख ने ट्विटर पर टीम से जुड़े लोगों को धन्यवाद दिया। साथ ही लिखा, 'अब भाई लॉकडाउन में मुझे गाते हुए भी झेलना पड़ेगा। अबराम कह रहे हैं कि पापा बस बहुत हो गया। पर सब सही हो जाएगा।' फैंस ने नोटिस की खूबसूरत चीज उनका यह वीडियो वायरल होते ही उनके फैंस ने शाहरुख के पीछे गणेश प्रतिमा और कुरान नोटिस की। इसके बाद उनकी तारीफ में कई ट्वीट्स आ गए। एक फैन ने लिखा, गणेश भी मिलेगा, कुरान भी मिलेगा... ये शाहरुख का मन्नत है साहब यहा आपको हर धरम मिलेगा। तस्वीर जो वाकई #IForIndia को डिस्क्राइब करती है। देखें ट्वीट्स...
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fiKUS5
via IFTTT
No comments:
Post a Comment