Monday, May 4, 2020

चिरंजीवी की 'आचार्य' में खास किरदार में दिखेंगे सलमान खान?

पिछले काफी समय से साउथ के सुपरस्टार की आने वाली फिल्म '' की काफी चर्चा है। इस फिल्म की ऑफिशली घोषणा कर दी गई है। अब इस बारे में एक और खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर फैन्स और ज्यादा एक्साइटेड हो जाएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में एक खास रोल के लिए बॉलिवुड के सुपरस्टार से संपर्क किया गया है। बताया जा रहा है कि यह एक खास कैमियो रोल होगा जिसे सलमान खान निभा सकते हैं। बता दें कि 'आचार्य' मलयालम की सुपरहिट फिल्म 'Lucifer' का रीमेक होगी। प्रड्यूसर चाहते हैं कि सलमान इस फिल्म में वही रोल निभाएं जो मलयालम में पृथ्वीराज ने निभाया था। हालांकि सुनने में आया है कि सलमान ने अभी तक इस रोल के लिए अपनी सहमति नहीं दी है। चिरंजीवी के लीड रोल वाली 'आचार्य' को प्रभास की फिल्म 'साहो' के डायरेक्टर सुजीत करेंगे। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ फीमेल लीड में काजल अग्रवाल होंगी। बता दें कि अब सलमान की अगली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज होगी। इस फिल्म के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग होनी है जो कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन से फंसी हुई है। प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ दिखाई देंगे। यह फिल्म ईद पर रिलीज होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा हो नहीं पाएगा। अब देखना होगा कि इसे कब रिलीज किया जाना है। इस फिल्म के अलावा सलमान ने अपनी एक और फिल्म की घोषणा कर दी है। 'कभी ईद कभी दिवाली' टाइटल वाली इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में पूजा हेगड़े को साइन किया गया है। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा डीटेल्स सामने नहीं आई हैं। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2VYxD9y
via IFTTT

No comments:

Post a Comment