फिल्म इंडस्ट्री में अपनी ऐक्टिंग से लोगों को प्रभावित करने वाले ऐक्टर फिल्म '' में दिखाई देंगे। राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का एक और पोस्टर शेयर किया है। ऐक्टर ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'इस दिवाली, फूटेगा पटाखा, और होगा इंडिया का जुगाड़ का धमाका! तीन दिन फिल्म का ट्रेलर आएगा'। बता दें कि अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाली मौनी रॉय पहली बार राजकुमार राव के साथ इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म के बारे में निर्माता दिनेश विजान ने कहा था कि 'मेड इन चाइना' से प्यार का कारण उसके किरदार हैं! सभी एक दूसरे के लिए आसानी से तैयार हो जाते हैं, यही फिल्म को और अधिक आकर्षक बनाता है। जब सभी से स्क्रिप्ट पर बात की गई तो वे तैयार हो गए। दो दिन पहले भी राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था। बता दें कि फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। पहले यह फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर रिलीज डेट टल गई। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा मौनी रॉय, बोमन ईरानी, परेश रावल और गजराज राव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/305WDP2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment