Thursday, September 12, 2019

ऋषि कपूर के घर लौटने की खुशी में पार्टी देंगी आलिया भट्ट!

ऐक्टर ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराकर हाल ही में न्यू यॉर्क से वापस आए हैं। अब चर्चा है कि आलिया भट्ट ऋषि कपूर के लिए होमकमिंग पार्टी होस्ट करेंगी। बता दें कि जब ऋषि कपूर न्यू यॉर्क में थे तब भी आलिया अकसर रणबीर कपूर के साथ उनसे मिलने जाती थीं। नीतू कपूर ने भी कई बार आलिया और रणबीर की तस्वीर शेयर की थी। हाल ही में एक वेब पोर्टल ने खबर दी थी कि आलिया भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के घर पर ऋषि कपूर के लिए पार्टी होस्ट करेंगी। बता दें कि ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर के साथ लगभग एक साल से न्यू नॉर्क में थे। वहां वह कैंसर का इलाज करा रहे थे। एक साल बाद घर लौटने ऋषि कपूर ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की थी। इसके पहले शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर समेत कई स्टार्स ऋषि कपूर से न्यू यॉर्क में मिले थे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में केन्या से छुट्टियां मना कर लौटे हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों रिलेशनशिप में आ गए। इसके बाद एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने खुलकर अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था। बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' की चर्चा लंबे समय से हो रही है। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2AfYouC
via IFTTT

No comments:

Post a Comment