Tuesday, September 17, 2019

सोनम कपूर ने बताया, मिलने से पहले ही कैसे उनकी जिंदगी में 'आनंद' नाम था लकी

अपनी अपकमिंग फिल्म द जोया फैक्टर में वह इंडियन क्रिकेट टीम की लकी चार्म बनी हैं लेकिन असल जिंदगी में वह 'आनंद' को अपना लकी चार्म मानती हैं। मजेदार बात है कि यह आनंद उनके पति आनंद आहूजा नहीं बल्कि उनके मिलने से पहले ही यह नाम उनके लिए लकी रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनम ने बताया कि सिर्फ मेरे पति आनंद ही नहीं बल्कि आनंद नाम ही मेरे लिए लकी है। वह आगे बताती हूं, 'मेरी पहली फिल्म रांझणा जिसने मेरे बारे में लोगों का नजरिया बदल दिया वह आनंद एल राय ने डायरेक्ट की थी।' यह तो सबको पता है कि इसके बाद उनका करियर ग्राफ बढ़ता गया। उन्हें खूबसूरत, भाग मिल्खा भाग, पैडमैन जैसी फिल्में मिली जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इसके बाद वह बताती हैं कि कैसे नीरजा भी राजेश खन्ना की आनंद की वजह से हिट साबित हुई थी। सोनम बताती हैं, 'राजेश खन्ना की फिल्म आनंद मेरी फेवरिट फिल्मों में से एक है। दरअसल नीरजा अमिताभ बच्चन की फैन थीं लेकिन हमने फिल्म में आनंद को लिया। फिल्म का पहला और आखिरी डायलॉग इसी का था।' सोनम बताती हैं कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही वह आनंद आहूजा से मिली थीं। वह कहती हैं कि उनके पति आनंद आहूजा उनके लिए लकी हैं। उनकी तरह लाइफ पार्टनर मिलना वरदान से कम नहीं है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2IbOmii
via IFTTT

No comments:

Post a Comment