from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3doRfvM
via IFTTT
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों अपनी फिल्म 'हसीन दिलरूबा' (Haseen Dillruba) को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म शुक्रवार, 2 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होते ही तापसी का बोल्ड अंदाज सुर्खियों में आ गया। फिल्म में तापसी ने विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) के साथ इंटिमेट सीन (Intimate Scenes) भी दिए हैं। अब तापसी ने खुलासा किया है कि उनके दोनों ही को-ऐक्टर्स उनके साथ इंटिमेट सीन करने से पहले बहुत डरे हुए थे। 'हसीन दिलरूबा' को विनिल मैथ्यू ने डायरेक्ट किया है, जबकि कहानी कनिका ढिल्लन ने लिखी है।

तापसी इससे पहले पर्दे पर 'थप्पड़' और 'पिंक' जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। वह कहती हैं कि शायद 'पर्दे की इसी इमेज' के कारण या फिल्म के सेट पर डायरेक्टर से उनके लगातार शिकायत करते रहने वाली इमेज के कारण, विक्रांत और हर्षवर्धन दोनों ही उनके साथ इंटिमेट सीन करने को लेकर डरे हुए थे।

तापसी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं मैंने दोनों के लिए उन सीन्स को सहज बनाया है, क्योंकि वे बहुत डरे हुए लग रहे थे। उन्होंने सोचा कि पता नहीं ये क्या करेगी हमारे साथ। मुझे लगा कि दोनों ही लड़के बहुत डरे हुए थे, क्योंकि मुझे नहीं पता, शायद मेरी इमेज की वजह से समस्या थी या कुछ और... लेकिन मैं विनिल के पास जाकर अक्सर किसी न किसी बात को लेकर शिकायत करती थी...'

तापसी से पूछा गया कि क्या वह अपने रीयल-लाइफ पार्टनर से ऐसे सीन्स करने से पहले बात करती हैं? इस पर तापसी ने जवाब दिया, 'नहीं, मैं अपने पार्टनर को मेरे इंटिमेट सीन्स के बारे में नहीं बताती। ये मेरी प्रोफेशनल लाइफ है और मैं इसे पर्सनल लाइफ से दूर ही रखती हूं। मैं ये भी नहीं चाहती कि वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के फैसले मुझसे पूछकर ले, इसलिए मैं उससे भी यही उम्मीद रखती हूं।'

दूसरी ओर, विक्रांत मैसी कहते हैं कि कई बार उनकी पार्टनर स्क्रिप्ट पढ़ लेती हैं और जान जाती हैं कि ऐसा कोई सीन है, लेकिन वह खुद से कभी इस बारे में कोई बात नहीं करते हैं। जबकि हर्षवर्धन राणे कहते हैं कि उन्होंने अब तक जो भी फिल्में की हैं और उन्हें जिस तरह के भी रोल मिले हैं उससे यह तो पहले से पता रहता है कि ऐसे सीन होंगे ही।

'हसीन दिलरूबा' नेटफिलिक्स पर रिलीज हो रही है। बीते साल अक्टूबर महीने में इसकी शूटिंग पूरी हो गई थी। पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा था, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसमें देरी हुई। फिल्म आनंद एल राय (Aanand L Rai) के प्रोडक्शन हाउस 'कलर येलो प्रोडक्शंस' के तले बनी है। यह फिल्म पहले सितंबर 2020 में ही रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया था।

‘हसीन दिलरूबा’ की कहानी के केंद्र में रानी कश्यप का किरदार है, जिस पर अपने ही पति की हत्या का आरोप है। फिल्म के फर्स्ट पोस्टर से ही यह बात साफ हो गई थी कि यह एक मर्डर मिस्ट्री होगी। पोस्टर में जमीन पर खून बिखरा हुआ था और उस पर चलते हुए दो पैर और चाकू नजर आए थे। साथ ही एक किताब भी दिखाई दे रही थी, जिसके कवर पेज पर 'वहशी' लिखा हुआ था। ट्रेलर देखकर यही लगता है कि तापसी इसमें विक्रांत मैसी की पत्नी के किरदार में हैं, जबकि हर्षवर्धन राणे से उनका अफेयर है।
नब्बे के दशक में गोविंदा (Govinda) ने सिनेमा की दुनिया पर राज किया। एक दौर था और जब गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी पर्दे पर जब भी आती थी, सुपरहिट साबित होती है। गोविंदा अपने समय में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले ऐक्टर भी थे। गोविंदा हाल ही 'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग' में अपनी पत्नी सुनीता और बेटी टीना के साथ पहुंचे। इस दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए गोविंदा भावुक हो गए। उन्होंने जहां अपनी सफलता का सारा क्रेडिट अपनी मां को दिया, वहीं स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए (Govinda gets emotional) कहा कि उन्हें एक समय यकीन हो चला था कि वह कभी चॉल की जिंदगी से बाहर नहीं निकल पाएंगे।

गोविंदा ने भावुक होते हुए कहा, 'बहुत कम भाग्यशाली लोग होते हैं जिन्हें अपने माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलता है। मैं उन भाग्यशाली लोगों में से हूं। मुझे याद है कि मेरी मां हर दिन हमारे लिए गाना गाती थीं और हमारे दिन की शुरुआत उनकी खूबसूरत आवाज से होती थी। उस समय लोग उससे पूछते थे कि वह इतनी प्रार्थना क्यों करती हैं। आज हमारे हर सपने का पूरा होना, अपना घर होना और इस कदर सफल होना, यह सबकी उनकी ही मेहनत और आशीर्वाद का नतीजा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उस चॉल से बाहर आऊंगा, लेकिन यह सब इसलिए हुआ क्योंकि मेरी मां को मुझ पर विश्वास था।' गोविंदा की मां का नाम निर्मला देवी है, वह अपने जमाने की मशहूर सिंगर और ऐक्ट्रेस थीं।

इमोशनल गोविंदा को संभालते हुए उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा कि उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा पति मिला है। सुनीता कहती हैं, 'शादी के बीते 36 वर्षों में मैंने उन्हें सबसे अच्छे भाई, सबसे अच्छे बेटे, सबसे अच्छे पिता और सबसे अच्छे पति के रूप में देखा है। मेरी हमेशा से यही इच्छा रही है कि मेरा बेटा भी अपने पिता की ही तरह अच्छा इंसान बने। ऐसा इसलिए कि वह अपने से जुड़े हर इंसान का खूब खयाल रखते हैं।

गोविंदा ने साल 1986 में फिल्म 'इल्जाम' से डेब्यू किया था। करियर की शुरुआत से ही वह एक बेहतरीन डांसर के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हुए। बाद में वह एक इंडस्ट्री के डांसिंग सुपरस्टार के रूप में ही पहचाने जाने लगे। गोविंदा ने शुरुआती दौर में 'शोला और शबनम' जैसी कई फिल्मों में ऐक्शन अवतार में भी नजर आए, लेकिन उनकी कॉमिक टाइमिंग की आज भी तारीफ होती है। गोविंदा ने अभी तक 165 फिल्मों में काम किया है। साल 1999 में गोविंदा को 'बीबीसी' के एक सर्वे में 10 सबसे महाज ऐक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल किया गया।

गोविंदा ने खुद एक बार बताया था कि 'डिस्को डांसर' फिल्म देखने के बाद ही उन्हें डांस का चस्का लगा। तब वह घंटों मिथुन चक्रवर्ती की तरह डांस की प्रैक्टिस करते थे। शो पर पहुंची गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने भी पिता को लेकर एक किस्सा शेयर किया। वह कहती हैं, 'एक बार पापा विदेश में शूटिंग कर रहे थे। मैं तब छोटी थी। मुझे याद है कि तब मैंने एक डॉल हाउस देखा और पापा से कहा कि मुझे यह चाहिए। उन्होंने न सिर्फ वह डॉल हाउस खरीदा, बल्कि विदेश में सड़कों पर कूली की तरह उसे उठाकर घूमते रहे। पापा को देख सब यही सोचने लगे कि आखिर वो कर क्या रहे हैं। उन्होंने फिल्मों में तो कूली का रोल किया ही, मेरी जिंदगी में भी वह कूली नंबर-1 हैं।'